[ad_1]
Last Updated:
भारत ने साउथ अफ्रीका को 68 गेंद में हराकर लगातार दूसरी बार आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप खिताब जीत लिया. भारत की ओर से ऑलराउंडर गोंगाडी त्रिशा ने फाइनल में 3 विकेट लेकर इतिहास रच दिया.त्रिशा फाइनल में 3 …और पढ़ें
त्रिशा ने फाइनल में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास.
नई दिल्ली. भारत ने 8 महीने के अंदर लगातार दूसरी बार विश्व कप खिताब अपने नाम किया. पिछले साल रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने जिस विरोधी को हराकर टी20 में वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, महिला टीम फिर उसी साउथ अफ्रीकी टीम को हराकर अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप जीत लिया है. फाइनल में गोंगाडी त्रिशा ने शानदार गेंदबाजी की.उन्होंने 3 विकेट चटकाए.फाइनल में सर्वाधिक 3 विकेट लेने वाली त्रिशा पहली गेंदबाज बन गई हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत की तितास साधु के नाम था जिन्होंने खिताबी मुकाबले में 2 विकेट चटकाए थे.भारत ने फाइनल को 68 गेंदों में अपने नाम कर लिया.निक्की प्रधान की कप्तानी में भारतीय टीम अजेय रहते हुए खिताब अपने नाम किया .
साउथ अफ्रीका की ओर से रखे गए 83 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 11.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत ओर से गोंगाडी त्रिशा (Gongadi Trisha) ने 33 गेंदों पर नाबाद 44 रन की पारी खेली जबकि सानिका चाल्के ने 22 गेंदों 26 न बनाए . ओपनर जी कामिलिनी ने 13 गेंदों पर 8 रन बनाए .इससे पहले त्रिशा ने गेंदबाजी शानदार प्रदर्शन किया.उन्होंने 4 ओवर 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए.यह फाइनल में किसी गेंदबाजी का बेस्ट फीगर है. इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत की तेज गेंदबाज तितास साधु के नाम था. तितास साधु ने साल 2023 में अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में 4 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट लिए थे. त्रिशा अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में 3 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गई हैं.
भारत ने रविवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर लगातार दूसरी बार आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का खिताब जीता. दक्षिण अफ्रीका के 83 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 52 गेंद शेष रहते 11.2 ओवर में एक विकेट पर 84 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. गोंगाडी त्रिशा भारत की ओर से शीर्ष स्कोरर रहीं. सानिका चाल्के ने भी 22 गेंद में नाबाद 26 रन की पारी खेली. इससे पहले त्रिशा (15 रन पर तीन विकेट) की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 82 रन पर सिमट गई.
पारुनिका सिसोदिया (छह रन पर दो विकेट), आयुषी शुक्ला (नौ रन पर दो विकेट) और वैष्णवी शर्मा (23 रन पर दो विकेट) ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट चटकाए. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे दक्षिण अफ्रीका ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और उसकी तरफ से माइकी वान वूर्स्ट (23) शीर्ष स्कोरर रहीं. टीम की सिर्फ चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंच पाईं जबकि चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाईं. भारत ने 2023 में फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर पहले आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का खिताब भी जीता था.
New Delhi,Delhi
February 02, 2025, 15:36 IST
[ad_2]
Source link