Headlines

अंतरिक्ष से देखिए कैसी दिखती धरती, अद्भुत है वीडियो, इंटरनेशनल स्पेस सेंटर के बाहर से कैप्चर हुआ वीडियो

[ad_1]

Last Updated:

हमारी प्यारी धरती हमें भले ही हरी-भरी नज़र आती हो, लेकिन अंतरिक्ष से ये कुछ अलग ही दिखती है. इंटरनेशनल स्पेस सेंटर के बाहर से पृथ्वी का एक वीडियो कैप्चर हुआ, जो अद्भुत है.

अंतरिक्ष से देखिए कैसी दिखती धरती, अद्भुत है वीडियो, ISS से हुआ कैप्चर!

अंतरिक्ष से देखिए धरती का वीडियो.

समय बीतने के साथ-साथ अंतरिक्ष की ओर इंसान के कदम भी आगे बढ़ते जा रहे हैं. हमें अपनी धरती के बारे में भी ऐसे तमाम रहस्य पता चल रहे हैं, जो हम नहीं जानते थे. इसकी खूबसूरती और हरी-भरी वादियों के अलावा यहां ऐसी तमाम चीज़ें भी हैं, जो अब तक रहस्य बनी हुई हैं. कुछ तथ्य भले ही न जानें लेकिन हम कम से कम अंतरिक्ष से धरती को देख ज़रूर सकते हैं.

हमारी प्यारी धरती हमें भले ही हरी-भरी नज़र आती हो, लेकिन अंतरिक्ष से ये कुछ अलग ही दिखती है. इंटरनेशनल स्पेस सेंटर के बाहर से पृथ्वी का एक वीडियो कैप्चर हुआ, जो अद्भुत है. आपने कई वीडियो में धरती को नीले और सफेद रंग में दमकते हुए देखा होगा. ISS के बाहर से शूट किया गया ये नज़ारा लोगों को चकित कर रहा है.

अंतरिक्ष से देखिए धरती का नज़ारा
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अंतरिक्षयात्री अपने इंटरनेशनल स्पेस सेंटर के बाहर स्पेसवॉक कर रहा है. वीडियो के साथ दिए गे कैप्शन में बताया गया है कि ये एस्ट्रोनॉट जैक फिशर हैं, जो नासा के पूर्व अंतरिक्षयात्री रह चुके हैं. उनके स्पेसवॉक के इस वीडियो में पीछे हमारी धरती दिख रही है. नीले रंग की धरती पर सफेद रंग के बादल बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में सिर्फ कृत्रिम लाइट दिख रही है और चमकती हुई धरती, बाकी तरफ अंधेरा ही अंधेरा है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *