[ad_1]
Agency:News18 Madhya Pradesh
Last Updated:
Burhanpur Miraculous Stone: एमपी के बुरहानपुर में एक चमत्कारी पत्थर है, जिसे अकेले उठाने पर दोनों हाथों से पूरा जोर लगाना होगा, लेकिन अगर 11 लोग मिलकर 11 उंगलियों से उसे उठाएं तो गेंद की तरह उठता चला जाएगा, जान…और पढ़ें
उंगली से चमत्कारी पत्थर को उठाते लोग.
हाइलाइट्स
- बुरहानपुर में 300 साल पुराना चमत्कारी पत्थर
- 11 लोग 11 उंगलियों से पत्थर को आसानी से उठाते हैं
- पत्थर से रिसते पानी का बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल
बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से 50 किलोमीटर दूर शिव बाबा का मंदिर है. यहां पर परिसर में एक चमत्कारी पत्थर है. कहा जाता है कि यह पत्थर 300 साल पुराना है. इसको अकेले उठाने पर किसी भी शख्स को अपनी पूरी ताकत और दोनों हाथ लगाने पड़ते हैं. लेकिन, 11 लोग अपनी 11 उंगली से जब इस पत्थर को उठाते हैं, तो ये सहजता से उठता चला जाता है. इसका Video भी यहां देख सकते हैं.
मंदिर समिति के लोगों का कहना है कि यह पत्थर चमत्कारी है. यहां पर दूर-दूर से लोग इसका दर्शन-पूजन करने आते हैं. यह पत्थर करीब 300 साल पुराना बताया जाता है. मंदिर समिति इस पत्थर को संजो कर रखे है. लोगों का कहना है कि यह पत्थर ऐसा है कि जो पानी सोखता है और जब उसमें से पानी का रिसाव होता है तो लोग उस पानी का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों में करते हैं.
300 साल से इसका संरक्षण
लोकल 18 की टीम ने मंदिर समिति के सुभाष ने दावा करते हुए बताया कि यह एक चमत्कारी पत्थर है. इसको हमने करीब 300 वर्षों से संभाल कर रखा है. मान्यता है कि यदि एक व्यक्ति अकेला इस पत्थर को उठता है तो उसको बहुत ही वजन दार लगता है. लेकिन, जब 11 लोग मिलकर अपनी एक-एक उंगली यानी 11 उंगलियों से इस पत्थर को उठाते हैं तो यह गेंद की तरह उठ जाता है.
दर्शन करने आते हैं लोग
लोग यहां पर दूर-दूर से दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं. मंदिर समिति के लोगों का कहना है कि यह पत्थर करीब 300 वर्षों से यहां पर रखा हुआ है, जहां पर लोग दूर-दूर से दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं. यह निमाड़ क्षेत्र का एक मात्र ऐसा मंदिर है, जहां पर इस पत्थर की लोग पूजा करते हैं.
Burhanpur,Madhya Pradesh
February 05, 2025, 13:51 IST
[ad_2]
Source link