Headlines

अक्ल बड़ी या भैंस? एक हाथ से पांच ईंटें उठाने का चैलेंज, विजेता को 2 हजार का इनाम, क्या आप कर सकते हैं पूरा?

[ad_1]

Last Updated:

सोशल मीडिया पर एक चैलेंज वीडियो ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया. इसमें लोगों से एक हाथ से पांच ईंटें उठाने को कहा गया. एक बार में आपको भी ये नामुमकिन लगेगा लेकिन एक खास ट्रिक का इस्तेमाल करेंगे, तो ये आपके बाएं हाथ का खेल बन जाएगा.

एक हाथ से पांच ईंटें उठाने का चैलेंज, विजेता को 2 हजार का इनाम!लोगों को पसंद आई ये अनोखी ट्रिक (इमेज- सोशल मीडिया)

सोशल मीडिया पर कई तरह के चैलेंज शेयर किये जाते हैं. कुछ मजेदार होते हैं, कुछ ट्रिकी होते हैं. कई चैलेंज ऐसे होते हैं जो सुनने में नामुमकिन लगते हैं लेकिन जब दिमाग लगाया जाता है तो ये आराम से पूरे हो जाते हैं. एक ऐसा ही चैलेंज खूब वायरल हो रहा है. इसमें लोगों को एक ही हाथ से पांच ईंटें उठाने का चैलेंज दिया गया. आपको भी लग रहा होगा कि ये बेहद मुश्किल है. आखिर एक हाथ से पांच ईंट कैसे उठेगी?

इस चैलेंज का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. चैलेंज के साथ ही इसे पूरा करने वाले को दी हजार का इनाम देने की भी बात कही गई. इस चैलेंज को सुनने के बाद लोगो ने इसे नामुमकिन बताया लेकिन जब इसे पूरा करके दिखाया गया तो लोग भी हैरान रह गए. ईंटों को कुछ इस तरह से अर्रेंज किया गया कि एक हाथ से इसे उठाना बेहद आसान हो गया. लोग अब इस वीडियो को बार-बार शेयर कर रहे हैं.

बेहद आसान है तरीका
यह चैलेंज सीधे तौर पर उस पुरानी कहावत ‘अक्ल बड़ी या भैंस?’ को साबित कर रहा है. मतलब, भैंस जैसी ताकत से ज्यादा अक्ल का इस्तेमाल ज्यादा काम आता है. वीडियो में दिखाया गया है कि ईंटों को एक खास तरीके से व्यवस्थित किया जाता है. आमतौर पर चार ईंटें एक विशेष पैटर्न में रखी जाती हैं– जैसे दो ईंटें नीचे, फिर दो ऊपर और एक सबसे ऊपर या साइड में, लेकिन असली ट्रिक यह है कि ईंटों को इस तरह इंटरलॉक किया जाता है कि पूरी स्टैक एक साथ उठ जाए. यह ट्रिक दरअसल निर्माण स्थलों पर मजदूरों के बीच काफी पुरानी है. वहां मजदूर ईंटें ढोते समय ऐसी व्यवस्था करते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा ईंटें एक बार में उठाई जा सकें और समय बच सके.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *