[ad_1]
Last Updated:
5 दिसंबर को आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ जब बॉक्स-ऑफिस पर रिलीज हुई तो हर किसी का अंदेशा था कि लीड रोल में नजर आ रहे रणवीर सिंह सबपर भारी पड़ेंगे. लेकिन अक्षय खन्ना फिल्म का सरप्राइज एलिमेंट बनकर सामने आए हैं. वो लीड हीरो रणवीर सिंह को अपने शानदार अभिनय से टक्कर देते दिख रहे हैं.

‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना के अभिनय से ज्यादा उनके डांस स्टेप की चर्चा हो रही है. हर तरफ सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना ही छाए हुए हैं. नेटिजेंस का मानना है कि वो उम्र के साथ हीरे की तरह और निखर रहे हैं. मधुर भंडारकर, तारा शर्मा, फराह खान समेत फिल्म इंडस्ट्री के नामी लोग अक्षय के अभिनय के मुरीद हो गए हैं.

अरबी ट्रैक FA9LA पर उनका बिना किसी कोरियोग्राफर के किया गया डांस फिल्म के सबसे चर्चित पलों में से एक बन गया. इस डांस के क्लिप्स इंस्टाग्राम रील्स, टिकटॉक एडिट्स और ट्विटर थ्रेड्स पर छा गए. फैंस ने उनकी सहजता और स्क्रीन प्रजेंस की जमकर तारीफ की.

मजे की बात है कि जिस डांस स्टेप की सोशल मीडिया पर इतनी तारीफ हो रही है. वो असल में अचानक से हो गया था. अक्षय खन्ना यूं ही फ्रेम में अचानक से घूस गए और उन्होंने डांस शुरू कर दिया और जब फ्रेम में वो अच्छे लग रहे थे. तो आदित्य धर ने उनके डांस को रख लिया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अक्षय के डांस के वायरल होते ही, सोशल मीडिया पर विनोद खन्ना का 1989 के लाहौर में हुए एक चैरिटी कॉन्सर्ट का पुराना वीडियो शेयर होने लगा. यह कार्यक्रम इमरान खान के शौकत खानम मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल के लिए था. वीडियो में विनोद खन्ना रेखा, इमरान खान और क्रिकेटर जावेद मियांदाद के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं.

अब विनोद खन्ना के इस दिलकश अंदाज डांस स्टेप्स की तुलना उनके बेटे अक्षय खन्ना से हो रही है. विनोद खन्ना के सादगी भरी स्टाइल ने दर्शकों को अक्षय के FA9LA डांस की याद दिला दी. सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों के डांस की तुलना करते हुए कहा कि शायद अक्षय ने अनजाने में अपने पिता की स्टाइल को अपनाया है.

अक्षय खन्ना ने भले ही पिता का डांस स्टेप कॉपी न किया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का मानना है कि उन्होंने अपने पिता की तरह ही डांस किया. जबकि कुछ का मानना है कि एक्टर बिलकुल खुलकर अपने अंदाज में आराम से डांस कर रहे हैं. वो अपने पल को एंजॉय कर रहे हैं.

विनोद खन्ना का डांस सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में बना हुआ है. बेटे अक्षय खन्ना की तुलना पिता विनोद खन्ना से हो रही है. सोशल मीडिया पर मीम्स, दोनों के डांस की तुलना और फैंस के प्यार भरे ट्रिब्यूट्स की बाढ़ आ गई. शाहरुख खान का मशहूर डायलॉग “बाप बाप होता है” बार-बार कोट किया गया, जिससे खन्ना परिवार की चार्म की पीढ़ी दर पीढ़ी चलती परंपरा को दर्शाया गया.

अक्षय का डांस पूरी तरह से स्पॉन्टेनियस था, जिसे कोरियोग्राफ नहीं किया गया था, इसी वजह से वह और भी असली और दिल से जुड़ा हुआ लगा. विनोद के मिलते-जुलते स्टेप्स का पता चलने से इस कहानी में इमोशनल कनेक्शन भी जुड़ गया, जिससे बॉलीवुड के दो अलग-अलग दौर आपस में जुड़ गए. इंटरनेट पर अक्सर ऐसी समानताएं और पीढ़ियों के बीच की तुलनाएं काफी पसंद की जाती हैं.
[ad_2]
Source link