[ad_1]
Last Updated:
Shardul Thakur ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन टीम इंडिया में चयन नहीं हुआ. अब वे एसेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट खेलेंगे.
Shardul Thakur एसेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट खेलेंगे.
हाइलाइट्स
- शार्दुल ठाकुर एसेक्स के लिए काउंटी चैंपियनशिप खेलेंगे
- भारत के लिए 11 टेस्ट, 47 वनडे और 25 T-20 खेल चुके
- IPL में अनसोल्ड रहने के बाद घरेलू क्रिकेट में ढाया कहर
नई दिल्ली: IPL 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद से शार्दुल ठाकुर प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में शतक पर शतक जड़ रहे हैं. बल्ला छोड़कर गेंद थामते हैं तो हैट्रिक झटक लेते हैं. इस दमदार कमबैक के बावजूद चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच रोहित शर्मा उन्हें टीम इंडिया में सिलेक्ट नहीं कर रहे. ऐसे में अब इस अनुभवी ऑलराउंडर ने इंग्लैंड जाने का फैसला लिया है.
पहली बार खेलेंगे काउंटी
शार्दुल ठाकुर 2025 के सीजन के शुरू में एसेक्स की तरफ से काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन 1 के सात मैचों में खेलेंगे. क्लब ने मंगलवार को यह घोषणा की. इस 33 वर्षीय खिलाड़ी ने भारत की तरफ से 11 टेस्ट, 47 वनडे और 25 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. वह पहली बार काउंटी चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे.
✍️ Welcome to Essex, Shardul Thakur!
🦅 #FlyLikeAnEagle pic.twitter.com/mUGQCCBJIC
— Essex Cricket (@EssexCricket) February 18, 2025
[ad_2]
Source link