[ad_1]
बचपन से हमें ट्रैफिक नियमों का एक उसूल जरूर सिखाया जाता है, वो ये कि हरी लाइट का मतलब चलना है और लाल का मतलब रुक जाना है. आप किसी 3-4 साल के बच्चे से भी पूछेंगे, तो वो बता देगा कि लाल का मतलब स्टॉप होता है. आपने रोड पर भी लाल बोर्ड पर STOP लिखे देखा होगा. पर क्या आपने कभी नीले बोर्ड पर स्टॉप का साइन देखा है? (Blue Stop Sign Meaning) बहुत सी जगहों पर ये निशान होता है. अगर आपको कभी दिख जाए, तो तुरंत सावधान हो जाएं. चलिए आपको बताते हैं कि इसका क्या मतलब होता है. मुमकिन है कि ये साइन आपको भारत में न दिखाई दे, लेकिन अगर कभी आप अमेरिका या किसी दूसरे देश गए, तो वहां पर आपको ये निशान दिख सकता है.
ये स्टॉप साइन आमतौर पर प्राइवेट प्रॉपर्टी में देखने को मिलते हैं. (AI फोटो: Canva)
रीडर्स डायजेस्ट वेबसाइट के अनुसार जब नीले रंग के अष्टभुजाकार बोर्ड पर STOP लिखा होता है, तो उसका अर्थ होता है कि गाड़ी को उसी क्षण पूरी तरह से रोक लें, उस जगह से आगे कतई न जाएं. लास वेगास की यूनिवर्सिटी ऑफ नेवादा के ट्रांसपोर्टेशन रिसर्च सेंटर में पीएचडी के निदेशक शशि नांबिसन ने रीडर्स डायजेस्ट से बात करते हुए अमेरिका के संदर्भ में कहा कि नीले रंग के स्टॉप साइन पब्लिक रोड्स के लिए नहीं होते हैं. हालांकि, ये मुमकिन है कि ये बोर्ड प्राइवेट प्रॉपर्टी पर लगे हों.
दुनियाभर में लाल रंग के स्टॉप साइन का प्रयोग किया जाता है. (फोटो: Canva)
नीले स्टॉप साइन का क्या है मतलब?
अगर कोई प्राइवेट प्रॉपर्टी का मालिक चाहता है कि उसकी प्रॉपर्टी में कोई खतरनाक चीज है, जिसकी वजह से दूसरों को नुकसान हो सकता है, तो वो नीले बोर्ड वाला स्टॉप साइन अपनी प्रॉपर्टी पर लगाकर लोगों को चेतावनी दे सकता है, जिससे लोग भी तुरंत सावधान हो जाएं और प्रॉपर्टी में प्रवेश न करें. अमेरिका में ये नीले स्टॉप साइन हवाई या फ्लोरिडा में नजर आते हैं. अब सवाल ये उठता है कि इस साइन के सामने भी रुका जाना चाहिए या नहीं, क्योंकि ये सरकार द्वारा जारी नहीं किए जाते हैं? एक सीनियर ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी इंजीनियर नैथन कॉट्ज ने बताया कि कई जगहों पर जहां लाइट नहीं होती या इलेक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट मौजूद नहीं होती, वहां पर अगर लाल की जगह नीला बोर्ड भी लगा रहे तो लोगों को रुकना चाहिए. अगर वो ऐसा नहीं करते तो उनका चालान हो सकता है.
दुनियाभर में लाल रंग के क्यों होते हैं स्टॉप साइन?
चलिए साथ ही साथ आपको ये भी बता देते हैं कि स्टॉप साइन लाल क्यों होते हैं. लाल रंग की फ्रीक्वेंसी की वजह से ये रंग बेहद दूर से भी नजर आ जाता है, इस वजह से इस रंग से स्टॉप के साइन मौजूद होते हैं. ड्राइवर को साइन देखकर गाड़ी रोकने के लिए काफी वक्त मिल जाता है. दूसरा कारण ये है कि लाल रंग को खतरे के रंग के तौर पर देखा जाता है, इस वजह से ये एक किस्म की चेतावनी का भी काम करती है.
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : January 3, 2025, 15:22 IST
[ad_2]
Source link