Headlines

‘अगर PM की तारीफ करो, तो भक्त-प्राउड हिंदू कहो, तो अंधभक्त…’ प्रीति जिंटा का तंज, बताया कौन मरता है सरहद पार?

[ad_1]

Last Updated:

प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर लोगों के सनकी व्यवहार पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि अगर कोई अपने पीएम की तारीफ करता है, तो लोग उसे भक्त कहते हैं. अगर खुद को प्राउड हिंदू या इंडियन बताता है, तो लोग उसे अंध भक्त …और पढ़ें

'PM की तारीफ करो, तो भक्त-प्राउड हिंदू कहो, तो अंधभक्त...' प्रीति जिंटा का तंज

प्रीति जिंटा ने अपनी राय रखी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @realpz)

हाइलाइट्स

  • प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर लोगों के सनकी व्यवहार पर चिंता जताई.
  • पीएम की तारीफ करने पर भक्त और प्राउड हिंदू कहने पर अंधभक्त कहा जाता है.
  • प्रीति ने अपने पति जीन गुडइनफ के लिए प्यार भी दिखाया.

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस और आंत्रप्योर प्रीति जिंटा ने अपने बेबाक राय और बयानों के लिए भी काफी चर्चा में रहती हैं. वह अक्सर हर छोटे-बड़े मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं. कुछ देर पहले ही उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि लोग सनकी होते जा रहे हैं. कोई भी बात या चर्चा नहीं करना चाहता. सिर्फ एलिगेशन लगाता है या फिर अग्रेसिव होता है. उन्होंने ट्वीट में ये भी बताया कि कोई है, जो सरहद पार भी उनके लिए मरने के लिए तैयार रहता है. प्रीति ने अपने ट्वीट में लिखा, सोशल मीडिया पर लोगों को क्या हो रहा है? हर कोई सनकी हो गया है.”

प्रीति जिंटा ने लिखा, “अगर कोई AI बॉट के साथ अपनी पहली चैट के बारे में बात करता है तो लोग मान लेते हैं कि यह एक पेड प्रमोशन है. अगर आप अपने पीएम की सराहना करते हैं तो आप भक्त हैं और भगवान न करे, अगर आप एक प्राउड हिंदू या इंडियन हैं तो आप एक अंध भक्त हैं! इसे रियल रखें और लोगों को वैसे ही लें जैसे वे हैं न कि जैसा हम सोचते हैं कि उन्हें होना चाहिए!”

Preity zinta post

प्रीति जिंटा का पोस्ट. फोटो (साभारः एक्स)

सरहद पार मरने को तैयार जीन गुडइनफ

प्रीति जिंटा ने आगे लिखा, “शायद हम सभी को शांत रहने की जरूरत है और बस एक-दूसरे के साथ संवाद करने में खुश रहना चाहिए. अब मुझसे यह मत पूछिएगा कि मैंने जीन से शादी क्यों की? मैंने उससे शादी की क्योंकि मैं उससे प्यार करती हूं. क्योंकि सरहद पर एक ऐसा शख्स है, जो मेरे लिए अपनी जान दे सकता है. समझे.. अगर आप जानते हैं तो आप जानते हैं… टिंग!”

प्रीति जिंटा ने साल 2016 में की थी अमेरिकी बिजनेसमैन संग शादी

प्रीति जिंटा ने जहां सोशल मीडिया पर लोगों के बिहेवियर को लेकर अपनी राय रखी, वहीं, पति जीन गुडइनफ के लिए प्यार भी दिखाया. जीन अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहते हैं और बिजनेसमैन हैं. प्रीति ने साल 2016 में जीन से शादी की थी. जीन फाइनेंशियल कंसल्टेंट के तौर पर भी काम करते हैं. फाइनेंस कंसल्टेंसी कंपनी चलाते हैं. प्रीति के इस ट्वीट पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं. एक फैन ने तो कहा कि उनके लिए देश में भी कई लोग मरने के लिए तैयार हैं.

homeentertainment

‘PM की तारीफ करो, तो भक्त-प्राउड हिंदू कहो, तो अंधभक्त…’ प्रीति जिंटा का तंज

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *