Headlines

अचानक इमारत की छत पर चढ़ गया बैल, नीचे चीखते-चिल्लाते रह गए लोग, छलांग मारते ही हुआ ऐसा हाल

[ad_1]

आज तक आपने इंसानों को आत्महत्या करते देखा होगा. मुसीबतों से हारकर कई लोग मौत को गले लगा लेते हैं. कोई फांसी लगा लेता है तो कोई जहर खा लेता है. आत्महत्या करने वालों को हमेशा मानसिक रूप से कमजोर माना जाता है, जो लाइफ की मुसीबतों को झेल नहीं पाते हैं. हालांकि, अपनी जान देने का फैसला आसान नहीं होता. जो ऐसा करता है, उसे ही पता होगा कि फैसले से पहले वो किस दौर से गुजरा होता है?

लेकिन क्या आपने कभी किसी जानवर को सुसाइड करते देखा है? सोशल मीडिया पर एक बैल द्वारा सुसाइड किये जाने का वीडियो शेयर किया गया. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मामला क्या है और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. लेकिन शेयर किये गए वीडियो में एक बैल को इमारत की छत से छलांग लगाकर अपनी जान देते देखा जा सकता है.

चिल्लाते रह गए लोग
इंस्टाग्राम पर शेयर किये गए इस वीडियो में एक बैल को बहुमंजिली इमारत की छत पर खड़ा देखा गया. बैल ऊपर से छलांग लगाने की तैयारी में था. इमारत के नीचे खड़े लोग चीखकर सांड को पीछे की तरफ जाने को कहते नजर आए. नीचे जेसीबी भी खड़ा नजर आया. लेकिन जाने जानवर के मन में क्या चल रहा था. उसने ऊपर से नीचे के लिए छलांग लगा दी.

गिरा तो उठ नहीं पाया बेजुबान
वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों की चीख सुनकर भी सांड नीचे कूद गया. इसके बाद वो वहीं जमीन पर पड़ा रह गया. सांड ने छलांग क्यों लगाई या वो ऊपर कैसे पहुंचा, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई. वीडियो जैसे ही शेयर किया गया, ये वायरल हो गया. लोगों ने कमेंट में बेजुबान के लिए सहानुभूति जाहिर की. कई ने लिखा कि जाने इसके मन में क्या चल रहा था जो उसने ऊपर से छलांग लगा दी. वहीं कई ने सांड के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की.

Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Shocking news, Trending news, Viral video, Weird news

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *