[ad_1]

Last Updated:
Ajab Gajab: ताजनगरी आगरा पुलिस परामर्श केंद्र में में इन दिनों पति-पत्नी के विवादित मामले अधिक आ रहे हैं. ऐसे ही एक मामसा पत्नी को पिज्जा खिलाने की शर्त पर समझौता हुआ. जहां पत्नी की मांग पर दूध देने पर वह नाराज होकर घर चली…और पढ़ें
आगरा: यूपी के आगरा से पति-पत्नी के बीच विवाद का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पति-पत्नी के छोटे-छोटे झगड़ों के कारण रिश्तों में खटास आने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. आगरा पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र चर्चा का केंद्र बना हुआ है. शनिवार को ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जिसमें पत्नी की पिज्जा खाने की जिद ने पति-पत्नी के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई. मामला इतना बढ़ा कि पत्नी मायके चली गई और झगड़ा पुलिस की चौखट तक पहुंच गया.
पिज्जा की जगह पति ने दिया गर्म दूध
आगरा शहर की रहने वाले एक शादीशुदा जोड़े की शादी बड़े ही धूमधाम से 2023 में हुई थी.
काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि पत्नी कई दिनों से पिज्जा खाने की मांग कर रही थी. क्योंकि पत्नी को फास्ट फूड पसंद था, लेकिन पति स्वास्थ्य को लेकर चिंतित था. एक दिन जब पत्नी ने पिज्जा खाने की जिद की, तो पति ने उसे पिज्जा की जगह एक गिलास गर्म दूध दे दिया. इससे नाराज पत्नी ने दूध का गिलास फेंक दिया और झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी मायके चली गई. इसके साथ ही वह पिछले 2 माह से अपने मायके में ही रह रही है.
पिज्जा खिलाने के वादे पर हुआ समझौता
आगरा परिवार परामर्श केंद्र में इस मामले की सुनवाई हुई. काउंसलर ने दोनों की काउंसलिंग की, जिसमें दोनों ने अपनी बात रखी. पति ने बताया कि पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण उसने पिज्जा से मना किया था. बातचीत के बाद दोनों के बीच समझौता हुआ कि पत्नी की सेहत ठीक होते ही पति उसे पिज्जा खिलाएगा. दोनों पति-पत्नी हंसी-खुशी अपने घर वापस लौट गए.
15 विवादों का निस्तारण हुआ
वहीं, काउंसलिंग के दौरान कुल 15 विवादों का निस्तारण किया गया. काउंसलर ने बताया कि छोटी-छोटी बातों को लेकर रिश्तों में दरार आना आज के समय में आम बात हो गई है, लेकिन बातचीत और समझदारी से इसे सुलझाया जा सकता है . परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य रिश्तों को मजबूत करना और विवादों को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाना है.
[ad_2]
Source link