Headlines

अजब-गजब: सरसों के तेल ने कराया पति-पत्नी के बीच बवाल, तलाक तक पहुंची नौबत, हैरान कर देने वाला है मामला

[ad_1]

Last Updated:

Ajab Gajab: यूपी के आगरा में सरसों के तेल की वजह से पति-पत्नी का विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है. पति द्वारा पत्नी पर मायके में सरसों का तेल बेचने का आरोप लगाया है. ऐसे में पुलिस की परामर्श पर दोनों एक बार फिर…और पढ़ें

आगरा: यूपी के आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सरसों के तेल को लेकर पति-पत्नी के बीच का विवाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. यहा विवाद इतना बढ़ गया कि मामला तलाक तक पहुंच गया है. इस मामले में पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया है. जहां काउंसलिंग के बाद दोनों के बीच समझौता कराने पर बात की गई.

पत्नी पर मायके में तेल बेचने का आरोप

यूपी के आगरा निवासी युवक-युवती की शादी 2020 में हुई थी. शुरुआत में सब कुछ ठीक था, लेकिन 2024 में पत्नी ने पति पर खर्चे के लिए पैसे न देने का आरोप लगाया. पति का कहना था कि पत्नी घर का सरसों का तेल मायके ले जाकर बेचती है. वहीं, पत्नी का कहना है कि उसने सिर्फ एक बार तेल बेचा था. क्योंकि उसके पास पैसे नहीं थे. वहीं, पति का आरोप है कि वह बार-बार तेल मायके में बेचती है. इसी मुद्दे पर दोनों के बीच झगड़े होने लगे थे. वहीं, विवाद के बाद पत्नी अपने मायके चली गई.

पुलिस ने परामर्श केंद्र में भेजा मामला

मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद इसे परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया. पुलिस परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि दोनों को समझाने के बाद एक समझौता कराया गया है. डॉ. खिरवार ने बताया कि लड़की ने कहा कि उसे खर्चे के लिए पैसे नहीं मिलते थे. इसलिए उसने तेल बेचा है. वहीं, लड़के ने आरोप लगाया कि पत्नी ससुराल से तेल चुराकर मायके ले जाती है. दोनों को काउंसलिंग के जरिए समझाया गया.

परामर्श केंद्र में  कराया गया समझौता

काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया. अब दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है. वहीं, काउंसलिंग में इस तरह के मामले सामने आने के बाद पता चलता है कि शादी के बाद रिश्तों की डोर कितनी कमजोर होती जा रही है. काउंसलर का कहना है कि आपस के छोटे-छोटे झगड़ों को नजरअंदाज करके संयम से काम लेने की जरूरत है. अपने रिश्तों में कभी भी खटास पैदा न होने दें.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *