[ad_1]
Last Updated:
WhatsApp का नया फीचर अब बिना नंबर सेव किए सीधे चैट शुरू करने की सुविधा देता है, जिससे बिजनेस और फ्रीलांसर यूजर्स का काम आसान और सुरक्षित हो गया है.
WhatsApp पर खतरा मंडराया है.वॉट्सऐप तो हम सबकी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. रोजाना हजारों मैसेज, कॉल, वीडियो चैट, सब कुछ इसी ऐप से दुनियाभर के लोग करते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कोई अनजान नंबर से कॉल आता है, जैसे डिलीवरी बॉय का या बिजनेस कॉल, और आपको तुरंत लोकेशन भेजनी पड़ती है या डॉक्यूमेंट शेयर करना होता है तो पहले नंबर सेव करना पड़ता है, वरना चैट ही नहीं खुलती है. ऐसे में फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट भर जाती, और अनावश्यक नंबरों का बोझ भी बढ़ता है. लेकिन अब वॉट्सऐप ने अब एक सुपर आसान फीचर ऐड कर दिया है, जिससे बिना नंबर सेव किए सीधे चैट शुरू कर सकते है.
कमाल का है वॉट्सऐप का ये फीचर
जरा सोचिए आपका ऑनलाइन ऑर्डर आया, कोरियर वाला मैसेज करता है कि आप लोकेशन भेज दो, अब पहले जैसे नंबर सेव करने की जरूर आपको नहीं पड़ेगी. क्योंकि वॉट्सऐप नया अपडेट लेकर आया है जिससे यूजर एक्सपीरियंस को स्मूथ बना रहा है. कंपनी हमेशा ऐसे फीचर्स लाती रहती है जो यूजर्स के काम को आसान करें. जैसे पहले स्टेटस अपडेट, फिर डिसअपीयरिंग मैसेजेस, अब ये फीचर. खासकर बिजनेस वाले, फ्रीलांसर या जो रोज नए-नए क्लाइंट्स से डील करते हैं, उनके लिए ये गेम चेंजर है. फोन की मेमोरी और प्राइवेसी भी इससे बच जाएगी, क्योंकि हर अनजान नंबर सेव करने से स्पैम का डर रहता है.
कैसे यूज करें ये फीचर ?
- सबसे पहले अपना व्हाट्सएप ओपन करें
- कोई भी चैट खोल लें, चाहे अपनी पुरानी चैट हो.
- अब जिस नंबर से चैट करनी है, वो कॉपी कर लें.
- कंट्री कोड डालना आपको नहीं भूलना है- जैसे भारत का +91। अगर विदेश का नंबर है तो उसी का कोड डालें.
- अब चैट बॉक्स में वो नंबर पेस्ट कर दो और सेंड दबा दें.
जैसे ही सेंड करेंगे, वो नंबर ब्लू कलर का लिंक बन जाएगा. बस, उस पर क्लिक करें और तुरंत सामने वाले की प्रोफाइल खुलेगी और चैट विंडो तैयार हो जाएगी. इसके बाद मैसेज टाइप करें या लोकेशन शेयर करें. अगर वो नंबर व्हाट्सएप पर है तो चैट शुरू कर दें, वरना प्रोफाइल दिखेगी लेकिन मैसेज नहीं जाएगा.
ये ट्रिक एंड्रॉयड हो या आईफोन, दोनों पर काम करती है. बस व्हाट्सएप लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर लो प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड कर ही यूज करें. कभी-कभी नेटवर्क इश्यू हो तो दोबारा ट्राई कर सकते हैं. लेकिन इस बात का बी ध्यान रखें कि लोगों को मैसेज भेजने से पहले व्हाट्सएप सेफ्टी फीचर्स जैसे टू-स्टेट वेरिफिकेशन ऑन रखें.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
[ad_2]
Source link