Headlines

अनुपम खेर की मां दुलारी का स्वास्थ्य अपडेट, तन्वी को सम्मान मिला

[ad_1]

Last Updated:

अनुपम खेर ने मां दुलारी की सेहत का अपडेट वीडियो में दिया, जहां वे चोट के बाद ठीक हो रही हैं. उनकी फिल्म तन्वी द ग्रेट को ऑस्ट्रेलिया में बेस्ट स्क्रीनप्ले अवॉर्ड मिला.

ख़बरें फटाफट

क्यों अनुपम खेर से नाराज हुईं उनकी मां दुलारी? डांट पड़ते ही सब हुआ नॉर्मल

सोशल मीडिया पर एक्टर अनुपम खेर जितने लोकप्रिय हैं, उतना ही उन्होंने अपनी मां दुलारी को भी मशहूर कर दिया है. कुछ दिनों पहले दुलारी को गिरने की वजह से गंभीर चोट लगी थी, लेकिन अब उन्होंने अपनी सेहत का अपडेट दिया है. अनुपम खेर ने भी एक बार फिर अपनी मां और भाई राजू के साथ बातचीत का प्यारा वीडियो शेयर किया है.

वीडियो में दुलारी अनुपम खेर से नाराज हैं, क्योंकि वे मिलने नहीं आते हैं. अनुपम का कहना है कि जब वे मुंबई से बाहर होते हैं तो कैसे मिल सकते हैं, इसलिए फोन पर बात हो जाती है. लेकिन अब दुलारी फोन करने की बात से भी इनकार करती हैं. वे कहती हैं कि अनुपम राजू को फोन करते होंगे, मुझे नहीं. राजू का कहना है कि मां को नाराज होने का कोई बहाना चाहिए, लेकिन टॉपिक मिल नहीं रहा है.

अनुपम खेर की मां दुलारी को क्या हुआ?
अनुपम खेर आगे बताते हैं कि जब दुलारी को चोट लगी तो बहुत सारे लोगों ने उनकी तबीयत के बारे में पूछा. तभी दुलारी अपने सूजे हुए पैर की चोट दिखाती हैं और कहती हैं, लोग पूछते हैं कैसे लगी? क्या मतलब कैसे लगी, लगनी थी तो लग गई. अनुपम मां को छेड़ते हुए कहते हैं कि हां, हल्की बारिश हो रही थी, ध्यान नहीं दिया और गिर गईं.

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *