[ad_1]
Last Updated:
इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा एक वीडियो खूब चर्चा में है, जिसमें दुल्हन को कभी अपने होने वाले पति तो कभी ससुर की गोद में बैठते हुए देखा जा सकता है. वीडियो वायरल होते ही इसे देखकर कई लोग चौंक गए और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे.
अनोखी है ये शादी की परंपरा दूल्हे से पहले ससुर की गोद में बैठती है दुल्हन(फोटो:X-@sabiradioonline)दुनिया में शादी केवल दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि दो परिवारों और दो संस्कृतियों का जुड़ाव मानी जाती है. अलग-अलग देशों में विवाह की रस्में अपने-अपने सामाजिक मूल्यों और भावनाओं को दर्शाती हैं. कहीं ये रस्में भव्य होती हैं, तो कहीं बेहद सादगी से निभाई जाती हैं. अफ्रीका के नाइजीरिया में रहने वाले Edo समुदाय की एक शादी से जुड़ी परंपरा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. बाहर से देखने पर यह रस्म कुछ लोगों को अजीब लग सकती है, लेकिन इसके पीछे सम्मान, जिम्मेदारी और परिवार को जोड़ने का गहरा संदेश छिपा है.
हाल ही में सोशल मीडिया पर Edo समुदाय की शादी का एक वीडियो सामने आया, जिसने देखते ही देखते लोगों का ध्यान खींच लिया. वीडियो में देखा गया कि शादी के दौरान दुल्हन पहले अपने ससुर की गोद में और फिर अपने दूल्हे की गोद में बैठती है. यह प्रक्रिया कुल सात बार दोहराई जाती है. बिना पूरी जानकारी के कई लोगों ने इस रस्म को गलत नजरिए से देखा और इसे अजीब या आपत्तिजनक तक बता दिया. लेकिन असलियत इससे बिल्कुल अलग है.
[ad_2]
Source link