[ad_1]
Last Updated:
शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा इन दिनों 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में खबरें आई कि इनकम टैक्स विभाग ने उनके मुंबई वाले घर पर रेड मारी है, लेकिन शिल्पा के वकील ने इन खबरों को पूरी तरह से गलत बताया. अब शिल्पा शेट्टी ने इस मामले में खुद चुप्पी तोड़ी है और कहा कि उन पर लंबे समय बाद अपराधी होने का आरोप लगाया जा रहा है, जो कि पूरी तरह से गलत है. उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में उनका नाम जबरन घसीटे जाने पर वह बहुत दुखी हैं.
शिल्पा शेट्टी ने इनकम टैक्स रेड मामले में जारी किया अपना बयान.नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा इन दिनों 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में जांच के दायरे में हैं. इसी बीच खबरें आई थीं कि इनकम टैक्स विभाग ने उनके मुंबई वाले घर पर छापा मारा है. हालांकि, उनके वकील प्रशांत पाटिल ने साफ कर दिया कि एक्ट्रेस के घर पर कोई रेड नहीं मार गई और इसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों का सिर्फ रूटीन वेरिफिकेशन बताया. अब इस मामले में शिल्पा शेट्टी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने साफ कहा कि उनका नाम इस मामले में जबरदस्ती घसीटा जा रहा है, जिसकी वजह से वह दुखी हैं.
शिल्पा शेट्टी ने अपने बयान में कहा, ‘इस मामले में मेरा नाम जबरदस्ती घसीटे जाने से मैं बहुत दुखी हूं. मेरा इस कंपनी के साथ रिश्ता सिर्फ ‘नॉन-एग्जीक्यूटिव’ के तौर पर था. मेरा कंपनी के रोजमर्रा के कामकाज, पैसों के लेन-देन, फैसलों या किसी भी कागज पर साइन करने से कोई लेना-देना नहीं था. सच तो यह है कि कई अन्य मशहूर हस्तियों की तरह, मैंने भी सिर्फ एक प्रोफेशनल के तौर पर होम शॉपिंग चैनल के कुछ प्रोडक्ट्स का विज्ञापन किया था, जिसकी फीस आज भी मुझे नहीं मिली है.’
अपराधी होने का आरोप लगाना पूरी तरह गलत
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं यह भी स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि हमारे परिवार ने कंपनी को करीब 20 करोड़ रुपये उधार दिए थे, जो आज तक वापस नहीं मिले हैं. लगभग 9 साल की लंबी देरी के बाद मुझ पर अपराधी होने का आरोप लगाना पूरी तरह गलत है. कानून की नजर में भी इसका कोई आधार नहीं है. इन सबके बावजूद मेरा नाम बार-बार इस मामले में घसीटा जा रहा है, जो बहुत परेशान करने वाला और गलत है. ये झूठे आरोप न सिर्फ सच को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं, बल्कि एक महिला की गरिमा और सम्मान को भी सार्वजनिक रूप से ठेस पहुंचा रहे हैं.’
अन्याय के खिलाफ आवाज न उठाना भी अधर्म
शिल्पा शेट्टी ने आखिर में कहा, ‘जैसा कि भगवद गीता में लिखा है- अन्याय के खिलाफ आवाज न उठाना भी अधर्म है. मैंने बॉम्बे हाई कोर्ट में इस केस को खत्म करने की याचिका लगा दी है. मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और अपनी प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए मैं हर जरूरी कानूनी कदम उठाऊंगी. मीडिया से भी मेरा अनुरोध है कि इन तथ्यों पर ध्यान दें और बिना सच्चाई परखे खबरें न चलाएं.’
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
[ad_2]
Source link