Headlines

अपाहिज पिता का नकली पैर खींचकर किया अलग, फिर दांत से काटा चेहरा, मामूली बात पर शराबी बेटी ने किया बवाल!

[ad_1]

Last Updated:

इंग्लैंड के विथिंग्टन इलाके में एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने शराब के नशे में अपने पिता पर न केवल हमला किया, बल्कि पिता को गंभीर चोटें भी पहुंचाई.

अपाहिज पिता का नकली पैर खींचकर किया अलग, फिर दांत से काटा चेहरा!महिला ने अपने पिता को किया प्रताड़ित. (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि बेटियां मां-बाप में पिता को सबसे ज्यादा प्यार करती हैं. पिता भी अपनी बेटियों पर जान छिड़कते हैं. मगर इंग्लैंड की एक महिला ने अपने पिता के साथ कुछ ऐसा किया, जिसके बारे में में जानकर हर कोई हैरान हुआ जा रहा है. एक मामूली सी बात पर नशेड़ी बेटी ने अपाहिज पिता के नकली पैर खींच लिए और फिर दांत से उनका चेहरा काट डाला.

इंग्लैंड के विथिंग्टन इलाके में एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने शराब के नशे में अपने पिता पर न केवल हमला किया, बल्कि पिता को गंभीर चोटें भी पहुंचाई. 37 वर्षीय हेलेना कोईन को इस घटना के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्होंने अपने पिता को चोट पहुंचाने का अपराध स्वीकार कर लिया. कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने के बजाय 18 महीने की कम्युनिटी ऑर्डर सजा सुनाई है. डेली स्टार न्यूज वेबसाइट के अनुसार घटना 15 अगस्त को हुई, जब हेलेना कोईन अपने पिता माइकल के घर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गई थीं. माइकल एक डबल एम्प्यूटी हैं, उनके दोनों पैर नकली हैं और कुछ उंगलियां भी सेप्सिस के कारण काटनी पड़ी थीं. वो अपने कुत्ते JJ के साथ एक फ्लैट में रहते हैं जिसे खास तौर पर उनके लिए डिजाइन किया गया है. घटना वाले दिन उस दिन परिवार के सदस्य एक खुशनुमा माहौल में मिले थे और शाम 8 बजे तक घर से चले गए थे लेकिन हेलेना यहीं रुक गईं, और इसके बाद उनका व्यवहार अचानक बदलने लगा.

महिला को गलती सुधारने का मौका दिया गया है. (फोटो: Manchester Evening News)

बेटी ने पिता पर किया अत्याचार
प्रोसिक्यूशन के अनुसार, हेलेना इस बात से नाराज हो गईं कि उनके पिता ने उनकी बेटी- यानी माइकल की नातिन को पैसे भेजे थे. इस छोटी सी बात पर वह गुस्से में आग-बबूला हो गईं. माइकल सोफे पर बैठे थे, तभी हेलेना ने अचानक उनके नकली पैर को पकड़कर खींचा और उसे उखाड़ दिया. इसके बाद उन्होंने अपने पिता को जबरन जमीन पर गिरा दिया. घटना यहीं नहीं रुकी. जमीन पर गिरने के बाद हेलेना उनके ऊपर चढ़ गईं और उनके चेहरे पर बाएं गाल को जोर से काट लिया. काटने की यह हरकत लगभग 15 सेकंड तक चली, जिससे माइकल की त्वचा फट गई और खून निकलने लगा. माइकल ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन हेलेना की पकड़ इतनी मजबूत थी कि वह खुद को बचा नहीं पाए.

About the Author

Ashutosh Asthana

आशुतोष अस्थाना न्यूज़18 हिन्दी वेबसाइट के ऑफबीट सेक्शन चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. यहां वो दुनिया की अजीबोगरीब खबरें, अनोखे फैक्ट्स और सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग न्यूज़ को कवर करते हैं. आशुतोष को डिजिटल मी…और पढ़ें

homeajab-gajab

अपाहिज पिता का नकली पैर खींचकर किया अलग, फिर दांत से काटा चेहरा!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *