[ad_1]
Last Updated:
अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का किरदार निभाने के लिए तारीफें हो रही हैं. इन तारीफों के बीच अक्षय की अगली फिल्म से उनका फर्स्ट लुक रिवील हुआ है. इसमें वह शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम ‘महाकाली’ है, जिसे प्रशांत वर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं.
महाकाली से अक्षय खन्ना का लुक रिवील. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @prasanthvarmaofficial)मुंबई. ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना ने हर सीन को ऐसा बना दिया कि ऑडियंस उनकी दीवानी हो गई है. फिल्म रिलीज होने के बाद से ही उनका रहमान डकैत का किरदार लोगों के बीच पॉपुलर हो गया है. सोशल मीडिया पर उनकी तारीफें हो रही हैं. फिल्म से उनके सींस, डांस और डायलॉग्स की क्लिप्स वायरल हो रही है. एंट्री सॉन्ग में उनके डांस मूव्स ने फैंस को दीवाना बना दिया, जो उनकी दमदार एक्टिंग का सिर्फ एक झलक है. रहमान डकैत के बाद वह अब अगले रोल से ऑडियंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं.
अक्षय खन्ना अगली बार असुरों के पूज्य गुरु शुक्राचार्य के रोल में नजर आएंगे. वह पौराणिक फिल्म ‘महाकाली’ में दिखेंगे. फिल्म से उनका लुक सामने आया है. अक्षय प्रशांत वर्मा की ‘महाकाली’ से तेलुगू सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं, जो प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स का एक और बड़ा चैप्टर है. डायरेक्टर ने पहले ही अक्षय खन्ना का दमदार फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया था, जिससे एक्टर की सोशल मीडिया पर वापसी भी हुई.
पोस्टर में अक्षय खन्ना पूरी तरह किरदार में डूबे नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी एक्टिंग की रेंज साफ दिखती है. उनका डार्क और कमांडिंग ट्रांसफॉर्मेशन इंटरनेट पर छा गया है. फैंस को एक बार फिर उनसे जबरदस्त परफॉर्मेंस की उम्मीद है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है: “देवताओं की छाया में, विद्रोह की सबसे तेज ज्वाला उठी.”
View this post on Instagram
[ad_2]
Source link