Headlines

अब तंग गलियों में भी बचाव! 11वीं के छात्र का अनोखा आविष्कार, आग बुझाने के तरीके में लायेगा क्रांति

[ad_1]

Agency:News18 Madhya Pradesh

Last Updated:

Sagar News: सागर के 11वीं कक्षा के छात्र मनीष चढ़ार ने जुगाड़ से एक फायरफाइटर ड्रोन तैयार किया है, जो तंग गलियों में जाकर आग को काबू करेगा.

X

ड्रोन 

ड्रोन 

हाइलाइट्स

  • 11वीं के छात्र ने फायर फाइटर ड्रोन बनाया.
  • ड्रोन तंग गलियों में आग बुझाने में मदद करेगा.
  • विज्ञान मेला प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त.

सागर . गर्मी का मौसम शुरू होते ही आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिसमें काफी जान माल की हानि भी हो जाती है. खासकर शहर की तंग गलियों में स्थित मकान दुकान या दफ्तरों में आग लगने पर इन्हें बुझाने को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो जाता है. फायर  बिग्रेड इनके अंदर जा नहीं पाते हैं, दूसरी तीसरी मंजिल पर आग लगने में कर्मचारियों को भी वहां तक पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ती है, लेकिन इस समस्या का समाधान एक 11वीं कक्षा के छात्र ने निकाला है, जिसने फायर फाइटर ड्रोन तैयार किया है. यह ड्रोन न सिर्फ तंग गलियों में पहुंचकर आग की स्थिति बताता है, बल्कि इसमें मौजूद गिलास कटर कांच को काटकर अंदर पहुंचेगी और उसमें लगे पाइप की मदद से या तो पानी का छिड़काव कर सकता है या CO2 का स्प्रे कर सकता है जिससे आग बुझाने में मदद मिलेगी.

यह छात्र सागर गवर्नमेंट एक्सीलेंस स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ने वाली मनीष चढ़ार हैं, जिन्होंने मोबाइल पर इस आईडिया को जनरेट किया और गेम में दिखाई देने वाले उस ड्रोन को हकीकत में जमीन पर उतार दिया. मनीष के द्वारा तैयार किए गए यह ड्रोन अभी 100 मीटर तक उड़ान भर सकता है और 1 लीटर पानी अपने साथ ऊपर ले जा सकता है, लेकिन उनका कहना है कि अगर इसको अच्छे से लागू किया जाए तो बड़े पावर का ड्रोन उपयोग कर सकते हैं, जिसे जल्द से जल्द आग बुझेगी साथ ही बड़े नुकसान को भी रोका जा सकता है.

जुगाड़ से बनाए फायर फाइटर ड्रोन को तैयार करने में लगभग 20000 की लागत आई है. ड्रोन में उपयोग होने वाले पानी की नली और CO2 टैंक को रिमोट की मदद से ही कंट्रोल किया जा सकता है. हाल ही में सागर संभागीय स्तर पर हुई विज्ञान मेला प्रदर्शनी में उनका प्रथम स्थान आया है, जिसके बाद स्कूल के शिक्षकों ने भी बधाई दी है.

homeajab-gajab

अब तंग गलियों में भी बचाव! 11वीं के छात्र का अनोखा आविष्कार, लायेगा क्रांति

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *