Headlines

अब समुद्र पर होगा अपना ‘घर’, क्रूज शिप देगी मौका, चौंकाने वाली है 1 कमरे की कीमत!

[ad_1]

Last Updated:

रेजिडेंशियल क्रूज़ लाइन Villa Vie Residences ने एक नयी मेगा लग्ज़री शिप की घोषणा की है, जिसे फिलहाल प्रोजेक्ट ल्यूमिना (Project Lumina) नाम दिया गया है. यह जहाज़ उन यात्रियों के लिए होगा जो हमेशा के लिए समुद्र पर रहना चाहते हैं.

अब समुद्र पर होगा अपना 'घर', क्रूज शिप देगी मौका, चौंकाने वाली है कीमत!शिप पर पर्मानेंटली रहने का मौका. (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

इंसान शहरों में घर बना चुका है, पहाड़ों पर घर बना चुका है, नदियों के तट पर घर बना चुका है और समुद्र के किनारे भी घर बना चुका है. पर क्या आपने कभी सुना है कि कोई समुद्र के बीचोंबीच रहता है? एक क्रूज शिप अब लोगों को ये मौका दे रही है कि वो समुद्र पर अपना घर बना सकेंगे. दरअसल, ये शिप पर्मानेंट रहने की सुविधा मुहैया करवा रही है. मगर चौंकाने वाली बात है 1 कमरे की कीमत, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे.

अगर आप बेहद अमीर हैं और समुद्र को अपना नया घर बनाना चाहते हैं, तो अब यह सपना पूरा हो सकता है. रेजिडेंशियल क्रूज़ लाइन Villa Vie Residences ने एक नयी मेगा लग्ज़री शिप की घोषणा की है, जिसे फिलहाल प्रोजेक्ट ल्यूमिना (Project Lumina) नाम दिया गया है. यह जहाज़ उन यात्रियों के लिए होगा जो हमेशा के लिए समुद्र पर रहना चाहते हैं. कंपनी के अनुसार, इस नए जहाज़ में पूरी तरह से प्राइवेट रेजिडेंस होंगे. यानी यात्री समुद्र के बीच स्थित इस तैरते शहर में घर खरीदकर हमेशा के लिए रह सकते हैं.

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *