Headlines

अमन वर्मा की पत्नी वंदना ललवानी ने तलाक की लगाई अर्जी, शादी के 9 साल बाद उठाया बड़ा कदम, ये है बड़ी वजह

[ad_1]

Last Updated:

अमन वर्मा और वंदना ललवानी ने शादी के 9 साल बाद तलाक का फैसला किया है. दोनों के बीच काफी समय से दिक्कतें थीं और उन्होंने रिश्ते को सुधारने की कोशिश भी की. लेकिन फासला इतना बढ़ गया कि उनका रिश्ता दोबारा जुड़ नहीं…और पढ़ें

अमन वर्मा की पत्नी वंदना ललवानी ने तलाक की लगाई अर्जी, ये है बड़ी वजह

अमन वर्मा का तलाक हो रहा है.

हाइलाइट्स

  • अमन वर्मा और वंदना ललवानी ने तलाक का फैसला किया.
  • शादी के 9 साल बाद वंदना ने तलाक की अर्जी लगाई.
  • रिश्ते में दिक्कतों के कारण कपल ने अलग होने का निर्णय लिया.

नई दिल्ली. धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक की खबरों को अभी कुछ दिन ही हुए थे कि बॉलीवुड के गलियारों से एक और कपल के तलाक की अफवाहें उठने लगीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता ने भी तलाक लेने का फैसला किया है. लगभग 3 दशक से ज्यादा समय तक साथ रहने के बाद अब ये कपल अलग होने जा रहा है. इन दोनों के तलाक की खबरों के बीच अब बॉलीवुड के एक और एक्टर का घर टूटने की खबर आ रही है.

फिल्म ‘बागबान’ में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी के बेटे के किरदार में नजर आए एक्टर अमन वर्मा और उनकी पत्नी वंदना ललवानी शादी के 9 साल बाद अलग होने जा रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कपल के करीबी सूत्र ने दोनों के तलाक की खबर को कंफर्म किया है. रिपोर्ट के अनुसार सूत्र ने कहा, टदोनों के बीच काफी समय से दिक्कतें थीं और उन्होंने अपने रिश्ते को जोड़ने और मजबूत बनाने की काफी कोशिश की थी’.

पत्नी ने लगाई तलाक की अर्जी
कपल के करीबी सूत्र ने आगे बताया, ‘अमन वर्मा और वंदना ललवानी ने परिवार स्टार्ट करने के बारे में भी विचार किया था और दोनों ने अपना रिश्ता सुधारने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनके बीच का फासला इतना बढ़ गया था कि आखिरकार अब कपल ने अलग होने का फैसला कर लिया है’. लाख कोशिशों के बावजूद जब कपल के रिश्ते में कोई सुधार नहीं आया तो एक्टर अमन वर्मा की पत्नी ने तलाक की अर्जी लगाई है.

एक्टर ने साधी चुप्पी
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक जब एक्टर ने उनके तलाक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि इस मामले में उनका वकील सही समय पर सही बात रखेगा. एक्टर की पत्नी ने भी इस बारे में कोई कमेंट नहीं किया है.

2016 में की थी सगाई
बता दें, अमन वर्मा और वंदना ललवानी की मुलाकात साल 2014 में सीरियल ‘हमनें ली है शपथ’ के सेट पर हुई थी. मुलाकात के एक साल के अंदर ही दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं और 2015 में उन्होंने सगाई कर ली. साल 2016 में शादी के बंधन में बंधने के बाद से कपल खुशहाल जिंदगी गुजार रहा था, लेकिन अब दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करते हुए अपनी राहें अलग करने का फैसला कर लिया है.

homeentertainment

अमन वर्मा की पत्नी वंदना ललवानी ने तलाक की लगाई अर्जी, ये है बड़ी वजह

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *