Headlines

अमिताभ बच्चन ने जब बिपाशा बसु पर किया मजाकिया कमेंट, जॉन अब्राहम का किया जिक्र- ‘हमारा हीरो बीमार पड़ गया था…’

[ad_1]

नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें बिग बी एक्ट्रेस बिपाशा बसु के बारे में मजाकिया बातचीत करते और उन पर कमेंट करते नजर आए. पुराना वीडियो सिमी ग्रेवाल के लोकप्रिय चैट शो का है, जिसमें अमिताभ बच्चन अपने परिवार के सदस्यों बेटे अभिषेक, बेटी श्वेता और पत्नी जया बच्चन के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं.

वीड‍ियो साल 2004 में आई थ्रिलर-रोमांटिक फिल्म ‘एतबार’ से जुड़ा है. फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम अहम भूमिका में थे. कहते हैं कि उस वक्त जॉन और बिपाशा कथित तौर पर रिलेशनशिप में थे. ‘एतबार’ में बिग बी ने बिपाशा के पिता की भूमिका निभाई थी. वायरल फुटेज में अमिताभ सिमी के साथ ‘एतबार’ के सेट के एक मजाकिया घटना को याद करते नजर आए. बिग बी ने जब बताया कि शूटिंग के वक्त जॉन अब्राहम को कंजंक्टिवाइटिस (आंखों का संक्रमण) हो गया था, तब सिमी ग्रेवाल ने चिढ़ाते हुए कहा कि अमिताभ बच्चन ने जो कुछ भी छुआ है, उसे छूने से बचें, क्योंकि संक्रमण होने का डर है.

अमिताभ बच्चन ने जब दी सफाई
अमिताभ बच्चन ने इस पर बिना किसी देरी के कहा, ‘मैंने तो किया ही नहीं कुछ, छूना तो बिपाशा करती हैं, मैं थोड़े ना करता हूं.’ सिमी ग्रेवाल ने पिछले साल अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस थ्रोबैक वीडियो को कैप्शन के साथ शेयर करते हुए लिखा था, ‘दोस्तों के बीच थोड़ी गपशप क्या होती है?’ अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे हाल में फिल्म ‘वेट्टैयान’ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने रजनीकांत, फहद फासिल और राणा दग्गुबाती के साथ स्क्रीन शेयर किया था.

फैंस को ‘द इंटर्न’ की रिलीज का इंतजार
टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी फिल्म का निर्माण सुभास्करन अलीराजा के लाइका प्रोडक्शंस ने किया था. एक्शन-थ्रिलर फिल्म रजनीकांत के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पुलिस अधिकारी अथियन की भूमिका में है, जो अनजाने में एक मुठभेड़ के दौरान एक निर्दोष व्यक्ति को गोली मार देता है. अमिताभ बच्चन के पास ‘द इंटर्न’ भी है. फिल्म में अमिताभ के साथ दीपिका पादुकोण अहम रोल में दिखाई देंगी. अमिताभ के पास ‘कल्कि 2898 एडी’ का दूसरा भाग भी है.

Tags: Amitabh bachchan, Bipasha basu

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *