Headlines

अमिताभ बच्चन संग नजर आ चुकीं एक्ट्रेस, ‘रामायण’ से भी लूटी वाहवाही, 1 थप्पड़ ने बदली जिंदगी और बन गईं विलेन

[ad_1]

नई दिल्ली. ललिता पवार ने अपने करियर की शुरुआत हीरोइन के रोल निभाकर की थी. लेकिन फिल्मी दुनिया में उन्हें नेगेटिव किरदारों के जरिए पहचान मिली. उन्होंने रामायण में मंथरा का किरदार निभाकर भी खूब वाहवाही लूटी थी. लेकिन एक फिल्म के एक सीन की वजह से वह एक्ट्रेस से विलेन बन गई थीं.

ललिता पवार ने साल 1928 में मूक फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ से अपने सिने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उन्होंने बाल कलाकार का किरदार निभाया था. इसके बाद उन्होंने 1934 में टॉकी फिल्मों में काम करना शुरू किया, तब वह फेमस एक्ट्रेस बन चुकी थीं. एक साल में वह 12 से अधिक फिल्मों में काम करती थीं. लेकिन एक सीन के दौरान एक थप्पड़ ने उनकी पूरी जिंदगी बदल कर रख दी थी. जानें पूरा किस्सा.

ब्लॉकबस्टर देने वाली एक्ट्रेस, ऋषि कपूर संग मनहूस कहलाई जोड़ी, 3 फिल्मों में किया साथ काम, तीनों हुई सुपरफ्लॉप

ऐसा रहा फिल्मी करियर
ललिता पवार ने अपने एक्टिंग करियर में तकरीबन 700 फिल्मों में काम किया था. साल 1928 से लेकर 1997 तक उन्होंने कई ऐसे किरदार निभाए जो अमर हो गए. अपन दौर में वह हर फिल्म में अहम रोल में नजर आती थीं. लेकिन जंग ए आजादी नाम की एक फिल्म में काम करना, उन्हें इतना भारी पड़ा कि वह ताउम्र कभी हीरोइन नहीं बन सकी. हीरोइन रोल निभाने वाली ललिता सपोर्टिंग रोल करने पर मजबूर हो गईं.

1 थप्पड़ की वजह से विलेन बनने पर हुईं मजबूर
साल 1942 में ललिता पवार भगवान दादा के साथ फिल्म जग ए आजादी में काम कर रही थीं. फिल्म के एक सीन में भगवान दादा को ललिता पवार को थप्पड़ मारना था. लेकिन वो थप्पड़ उन्हें इतनी तेज लगा कि ललिता पवार के चेहरे को लकवा मार गया. इसके बाद वह तीन साल एक्टिंग से दूर रहीं और ईलाज कराया. लेकिन उनकी एक आंख की नस फटने की वजह से वह पूरी तरह ठीक नहीं हुई. इसके बाद उन्हें हीरोइन वाले रोल मिलना बंद हो गए और वह देखते ही देखते विलेन बन गईं. उन्होंने ज्यादातर खडूस सास के ही रोल निभाए थे.

रामानंद सागर की ‘रामायण’ से लूटी वाहवाही
फिल्मों के अलावा ललिता पवार ने टीवी पर भी काम किया था. रामानंद सागर के शो ‘रामायण’ में मंथरा का किरदार निभाकर उन्होंने खूब वाहवाही लूटी थी. मंथरा के किरदार में उन्होंने जान फूंक दी थी. अपने करियर में उन्होंने हर तरह के किरदार निभाए हैं. अमिताभ बच्चन के साथ साल 1972 में आई फिल्म ‘बॉम्बे टू गोवा’ में भी उन्होंने ऐसा किरदार निभाया था जिसे लोग देखते ही लोट-पोट हो गए थे.

Tags: Amitabh bachchan, Bollywood actress, Entertainment news.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *