Headlines

अमेरिका: एक्स-गर्लफ्रेंड के नए दोस्त के घर में आग लगाने वाला गिरफ्तार

[ad_1]

Last Updated:

बदले की ये कहानी आपके होश उड़ा देगी. अमेरिका के पेंसिलवेनिया में 10 फरवरी को एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया. शाम के करीब 5 बजे एक घर में आग लग गई. घर में 6 लोग और पालतू जानवर थे. जब आग लगने की का…और पढ़ें

एक्स-गर्लफ्रेंड से बातें करने लगा शख्स, तो लड़के को होने लगी जलन, किया कांड!

हाइलाइट्स

  • शख्स ने 1100 किमी दूर जाकर घर में आग लगाई
  • आग में 6 लोग और पालतू जानवर फंसे थे
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

कहते हैं, प्यार में सब कुछ जायज है. इंसान भले ही अपने पार्टनर से अलग हो जाए, पर उसके मन से प्यार पूरी तरह नहीं निकल पाता. ब्रेकअप के बाद जब वो अपने पार्टनर को किसी और व्यक्ति के साथ देखता है, तो उसके मन में तब भी जलन होती है, जैसे पहले हुआ करती थी. पर कोई इस जलन में किसी का घर ही जला दे, ऐसा तो कम ही सुनने को मिलता है. हाल ही में अमेरिका का ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने 1100 किलोमीटर दूर जाकर एक शख्स का घर जला दिया, सिर्फ इस वजह से क्योंकि उस अनजान आदमी की नजदीकियां उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड से बढ़ती जा रही थीं.

बदले की ये कहानी आपके होश उड़ा देगी. अमेरिका के पेंसिलवेनिया में 10 फरवरी को एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया. शाम के करीब 5 बजे एक घर में आग लग गई. घर में 6 लोग और पालतू जानवर थे. डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार बेनसैलम पुलिस डिपार्टमेंट ने एबीसी न्यूज को बताया कि जब इमर्जेंसी सर्विस वहां पहुंची तो उन्होंने 6 लोगों को बाहर निकाला. कुछ लोग तो आग से बचने के लिए दूसरी मंजिल की खिड़की से बाहर कूद गए. इसी आग में 2 कुत्ते झुलस गए. लोगों को पास के अस्पताल में तुरंत भेजा गया.

jealous ex boyfriend burn man house

लड़के ने जाकर शख्स के घर में आग लगा दी. (फोटो: Facebook/Bensalem Police)

सीसीटीवी से हुआ खुलासा
जब जांच शुरू हुई तो पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे से एक धुंधली तस्वीर सामने आई जिसमें एक काले रंग की सिडैन गाड़ी दिखाई दी. वीडियो में दिखा कि कार से एक व्यक्ति किसी चीज के साथ निकला. 15 मिनट बाद घर से धुआं उठने लगा. उसके बाद जोरदार धमाका हुआ. पुलिस ने अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिससे उस सिडैन कार के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सके. कार एक टोल से गुजरी, जिसकी मदद से कार के रेजिस्ट्रेशन का पता लगा. वो कार मिशिगन में रेजिस्टर हुई थी. बाद में कार मिशिगन पहुंच गई थी. जब जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि जिस घर में आग लगी, वहां पर एक 21 साल का लड़का, मिशिगन की रहने वाली एक लड़की को ऑनलाइन डेट कर रहा था. लड़की उसी हफ्ते, पहली बार लड़के से मिलने उसके घर के पास आने वाली थी. हैरानी तब हुई, जब उस लड़की का पूर्व प्रेमी भी मिशिगन से निकला, जिसका नाम हैरिसन जोन्स था और वो उसी पते पर रहता था, जिस पते पर काली कार का रेजिस्ट्रेशन हुआ था.

1100 किमी दूर जाकर किया अपराध
जब जोन्स के घर पुलिस पहुंची, तो जांच में उसके हाथों पर भी जले के निशान दिखे. तब जाकर मालूम चला कि जब जोन्स को ये बात पता लगी कि एक अनजान लड़का उसकी पूर्व प्रेमिका से बातें करने लगा है तो वो इस बात से इतना क्रोधित हो गया कि अपने घर से 1100 किलोमीटर दूर जाकर लड़के के घर में आग लगा दी. अब जोन्स को आगजनी, होमीसाइड के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है.

homeajab-gajab

एक्स-गर्लफ्रेंड से बातें करने लगा शख्स, तो लड़के को होने लगी जलन, किया कांड!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *