Headlines

अमेरिकी दूल्हे का देसी अंदाज, बीड़ी जलइले गाने पर किया धमाकेदार डांस.

[ad_1]

Last Updated:

ऐश्वर्या देशपांडे एक ट्रेंड कथक डांसर हैं और इंस्टाग्राम पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग है. उनके पति का नाम तरण नोअल्स है जो अमेरिकी हैं. हाल ही में दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं. पर उनके संगीत का एक वीडियो वायरल ह…और पढ़ें

इंडियन मंगेतर के साथ अमेरिकी शख्स का धमाल, 'बीड़ी जलइले' पर किया देसी डांस!

दूल्हे ने देसी अंदाज में डांस कर सभी को हैरान कर दिया. (फोटो: Instagram/aishwarya.deshpande.99)

ऐसे बहुत से लोग हैं जो सरहदों के पार जाकर प्रेम करते हैं और दूसरे देश से अपने पार्टनर चुनते हैं. ऐसे में लोगों को लगता है कि दूसरे देश से होने के कारण वो भारतीय तौर-तरीकों को नहीं समझ पाएंगे. एक अमेरिकी शख्स ने इस बात को गलत साबित कर दिया है. हाल ही में उसका वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो (American groom dance on Beedi Jalaile tune) में वो अपनी भारतीय मंगेतर के साथ अपने संगीत पर डांस कर रहा है. उसने जिस गाने पर डांस किया और जिस अंदाज में डांस किया, वो देखकर आपको लगेगा ही नहीं कि वो कोई विदेशी है, बल्कि वो पूरी तरह देसी लगेगा. इसी वजह से इस वीडियो को देखकर लोग बोल रहे हैं कि इस आदमी को जल्द से जल्द आधार कार्ड दो क्योंकि वो बिल्कुल इंडियन लग रहा है!

ऐश्वर्या देशपांडे एक ट्रेंड कथक डांसर हैं और इंस्टाग्राम पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग है. उनके पति का नाम तरण नोअल्स है जो अमेरिकी हैं. हाल ही में दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं. पर उनके संगीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों ‘ओमकारा’ फिल्म के ‘बीड़ी जलइले’ गाने पर डांस कर रहे हैं. डांस करना तो एक बात है, पर जिस तरह तरण नाच रहे हैं, वो ज्यादा चर्चा का विषय है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *