Headlines

अरे गजब! बच्चे को स्कूल भेजती नहीं, ‘पार्सल’ करती है मां, घर बैठे-बैठे मांगती है डिलीवरी का सबूत भी

[ad_1]

बच्चों को लेकर परिवार की कुछ ज़िम्मेदारियां होती हैं, जिन्हें उन्हें समय से पूरा करना होता है. इसके लिए उन्हें अपना समय और व्यवस्थाएं बनानी पड़ती हैं. इनमें से एक बड़ा काम ये है कि बच्चों को रोज़ वक्त पर स्कूल छोड़ना और वहां से उन्हें सही समय पर जाकर ले आना. इसके लिए सभी घरों में कुछ अरेंजमेंट होती है लेकिन जैसी पड़ोसी देश चीन में एक मां ने की है, वैसी शायद ही कहीं होती है.

मौसम कोई भी हो, अगर घर में स्कूल जाने वाला बच्चा है, तो ये ज़िम्मेदारी बन जाती है कि वो समय से स्कूल पहुंच जाए. पड़ोसी देश चीन में एक ऐसी मां है, जो बच्चे को स्कूल छोड़ती नहीं बल्कि रोज़ाना पार्सल कर देती है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला दक्षिणी चीन के गुआंग्शी प्रांत है, जहां मां ने बच्चे की स्कूल में डिलीवरी कराने का इंतज़ाम कर रखा है.

बच्चे को घर लेने आता है डिलीवरी ब्वॉय
दिसंबर अगर भारत के लिए ठंडा होता है, तो चीन में भी इस वक्त ज़बरदस्त ठंड पड़ रही होती है. ऐसे में सुबह साढ़े 6 बजे बच्चों को स्कूल भेजना आसान नहीं होता है. एक महिला ने इसके लिए धांसू आइडिया निकाल लिया. वो सुबह बच्चे को तैयार कर देती है और उसे खुद छोड़ने के बजाय एक डिलीवरी राइडर के साथ स्कूल के लिए पार्सल कर देती है. ज़ेंग सरनेम वाली इस महिला का कहना है कि देर रात तक काम करने से वो सुबह बहुत थक जाती है. ऐसे में उसने एक डिलीवरी राइडर को हायर कर रखा है. वो बच्चे को स्कूल छोड़ने के बाद सबूत के तौर पर वीडियो भी भेजता है.

सुनने वाले दंग रह गए
जेंग ने ये भी बताया कि उसके घर से स्कूल काफी पास है और राइडर भी एक मशहूर लॉजिस्टिक कंपनी का है. ऐसे में सुरक्षा की चिंता के बिनावो बच्चे को उसके साथ भेज सकती है. इसके बारे में जानने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन आए. कुछ लोगों ने बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंता ज़ाहिर की तो कुछ मम्मियों ने इस तरीके को अच्छा बताया. एक मां ने तो अपना एक्सपीरियंस बताया कि वो ऐसा कर चुकी है और ये सुरक्षित था.

Tags: Bizarre news, Trending news, Viral news

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *