Headlines

अर्शदीप सिंह शतक के करीब, 3 विकेट झटके तो टी20 में रच देंगे इतिहास

[ad_1]

Agency:News18Hindi

Last Updated:

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह के पास टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरा करने का मौका होगा. इसके लिए उन्हें महज 3 विकेट चटकाने होंगे.

अर्शदीप सिंह शतक के करीब, 3 विकेट झटके तो टी20 में रच देंगे इतिहास

अर्शदीप सिंह इतिहास रचने से 3 विकेट दूर

नई दिल्ली.  भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 मैच में 7 विकेट से हराया. इस जीत के साथ भारत सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है. इस जीत का श्रेय भारतीय गेंदबाजों को देना चाहिए जिन्होंने इंग्लैंड को 132 रन पर रोक दिया. इस मैच में भारत के लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया.  उन्होंने  4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट झटके.

अब अर्शदीप सिंह टी20 में इतिहास रचने से कुछ विकेट दूर हैं.  इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह के पास टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरा करने का मौका होगा. इसके लिए उन्हें महज 3 विकेट चटकाने होंगे. अगर वह ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो भारत के पहले गेंदबाज होंगे, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 100 विकेट लेने का कारनामा किया हो.

अर्शदीप सिंह ने टी20 फॉर्मेट के 61 मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है. जिसमें उन्होंने 8.25 की इकॉनामी और 17.91 की एवरेज से 97 बल्लेबाजों को आउट किया है. इस तरह अर्शदीप सिंह टी20 फॉर्मेट में 100 विकेट से महज 3 विकेट दूर खड़े हैं. इस फॉर्मेट में अर्शदीप सिंह का बेस्ट बॉलिंग फिगर 9 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है. वे 2 बार मैच में 4 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं.

अब देखना होगा की क्या अर्शदीप दूसरे मुकाबले में 100 विकेट पूरे कर पाते हैं या उन्हे आगे आने वाले मैचों के लिए इंतजार करना होगा. भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा मुकाबला 25 जनवरी को चेन्नई में खेला जाएगा. तीसरा मैच राजकोट, चौथा पुणे और पंचवा मैच मुंबई में खेला जाएगा.

homecricket

अर्शदीप सिंह शतक के करीब, 3 विकेट झटके तो टी20 में रच देंगे इतिहास

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *