Headlines

आंख में 9 सेंटीमीटर चॉपस्टिक फंसी, लड़के को पता ही नहीं चला

[ad_1]

Last Updated:

24 साल के लड़के ने अपनी आंख में दर्द की शिकायत की, तो डॉक्टरों ने उसका चेकअप किया. उन्हें कुछ ऐसा दिखा, जिसने उनका दिमाग घुमा दिया लेकिन लड़के पर कोई असर ही नहीं था. ये मामला बेहद अजीबोगरीब है.

आंख में थी सूजन और दर्द, डॉक्टरों को स्कैन में दिखा कुछ ऐसा, उड़ गए होश!

चॉपस्टिक जा धंसी आंख में, लड़के को पता ही नहीं.

हाइलाइट्स

  • 24 साल के लड़के की आंख में दर्द और सूजन थी.
  • सीटी स्कैन में आंख में 9 सेंटीमीटर लंबी चॉपस्टिक मिली.
  • लड़के को याद ही नहीं था कि कैसे ये चॉपस्टिक अंदर गई.

कभी आपकी आंख में अगर छोटा सा भी तिनका चला गया होगा, तो उसे जलन, खुजली और बहुत तकलीफ हुई होगी. जब तक कि ये बाहर न निकल जाए, आराम से रहना मुश्किल हो जाता है. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें अपने शरीर में धंस चुकी चीज़ का भी अंदाज़ा नहीं हो पाता. ऐसा ही मामला वियतनाम से आया है, जहां एक लड़के की आंख लगभग जाते-जाते बची और उसे खबर ही नहीं हुई.

ऑडिटी सेंट्रल की रिपोर्ट के मुताबिक वियतनाम की Can Tho University of Medicine and Pharmacy में एक 24 साल के लड़के ने अपनी आंख में दर्द की शिकायत की. डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए लड़के का चेकअप किया. उन्हें कुछ ऐसा दिखा, जिसने उनका दिमाग घुमा दिया लेकिन लड़के पर इसका कोई असर ही नहीं था. ये मामला बेहद अजीबोगरीब है.

आंख में दर्द और सूजन की थी शिकायत
24 साल के शख्स का नाम तो नहीं बताया गया है लेकिन वो कान थो प्रोविंस का रहने वाला है. जब उसकी बाईं आंख के पास सूजन और दर्द रहने लगा, तब वो डॉक्टर के पास गया. जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो उन्हें सब कुछ सामान्य लगा, यहां तक कि लड़के का विज़न भी परफेक्ट था. किसी तरह की किसी चोट या घाव के भी निशान नहीं थे, सिर्फ आंख के बाईं ओर थोड़ा मवाद दिखाई दे रहा था. ऐसे में डॉक्टरों ने उसका सीटी स्कैन किया गया, जिसकी रिपोर्ट देखकर उनके होश ही उड़ गए.

आंख में गड़ी थी चॉपस्टिक
स्कैन में डॉक्टरों को लड़के की आई सॉकेट में 9 सेंटीमीटर लंबी कोई चीज़ दिखाई दी. जब इसकी जांच की गई तो दिखा कि लड़के के चॉपस्टिक का 3 इंच का टुकड़ा आंख के पीछे गड़ा हुआ मिला. ये साइनस वॉल से होते हुए आंख के सॉफ्ट टिश्यूज़ में जाकर धंस गया था. हैरानी की बात ये है कि लड़ते को ये भी नहीं याद था कि ये आंख में कब और कैसे धंसा. उसने बताया कि उसे ज्यादा तो याद नहीं है लेकिन एक दोस्त के साथ पार्टी में थोड़ी झड़प होने के बाद शायद उसने उसे चॉपस्टिक से मारा था. डॉक्टरों ने सावधानी से ये टुकड़ा बाहर निकाला और घाव को साफ कर दिया. वो तो गनीमत थी कि ल़़ड़के की जान बच गई वरना ये जानलेवा घटना थी.

homeajab-gajab

आंख में थी सूजन और दर्द, डॉक्टरों को स्कैन में दिखा कुछ ऐसा, उड़ गए होश!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *