[ad_1]
Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम ने महिला अंडर 19 टी20 विश्व कप के फाइनल में गजब का प्रदर्शन किया. साउथ अफ्रीका की टीम को महज 82 रन के स्कोर पर रोक दिया. टीम के आखिरी 5 विकेट सिर्फ 14 गेंद में गिर गए. टूर्नामेंट में सेंचुरी …और पढ़ें
त्रिशा ने अंडर 19 टी20 विश्व कप फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ झटके तीन विकेट
हाइलाइट्स
- त्रिशा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में झटके 3 विकेट.
- साउथ अफ्रीका ने आखिरी 14 बॉल में 5 विकेट गंवाए.
- भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 82 रन पर ऑलआउट किया.
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ आईसीसी अंडर19 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेलने उतरी भारतीय टीम ने एक बार फिर गेंद से कहर ढाया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रोटियाज टीम की बैटिंग को भारत के स्पिनर ने तहस नहस कर दिया. सेंचुरी ठोकते हुए टूर्नामेंट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली गोंगाडी त्रिशा ने घातक गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके और पूरी टीम 20 ओवर में 82 रन पर सिमट गई. टीम ने अपने आखिर के 5 विकेट सिर्फ 14 बॉल में गंवा दिए.
मेगा फाइनल में साउथ अफ्रीका की कप्तान केयला रेनेके ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहला ओवर में 10 रन बने इसके बाद टीम का जो हाल हुआ उसने कभी नहीं सोचा था. एक एक करके भारतीय स्पिनर्स ने बैटर का शिकार करना शुरू किया और 20 ओवर में महज 82 रन बनाकर साउथ अफ्रीका की टीम ऑलआउट हो गई. आयुषी शुक्ला, शबनम, वैष्णवी शर्मा, गोंगाडी त्रिशा, परुणिका सिसोदिया ने मिलकर साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी क्रम को बर्बाद कर दिया. त्रिशा ने 3 विकेट झटके जबकि आयुषी शुक्ला, वैष्णवी शर्मा और परुणिका सिसोदिया ने दो-दो विकेट अपने नाम किए.
Superb bowling show from #TeamIndia!
wickets for G Trisha
wickets every for Parunika Sisodia, Aayushi Shukla & Vaishnavi Sharma
wicket for ShabnamTarget for India – 83
Scorecard https://t.co/hkhiLzuLwj#SAvIND | #U19WorldCup pic.twitter.com/Mm4OdZfB95
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 2, 2025
[ad_2]
Source link