[ad_1]
Last Updated:
पाकिस्तान में चल रही ट्राई सीरीज के दौरान मेजबान टीम के तीन खिलाड़ियों पर icc ने जुर्माना लगाया है. शाहीन अफरीदी, सउद शकील और कामरान गुलाम को उनके खराब व्यवहार के लिए आईसीसी ने सजा सुनाई है.दक्षिण अफ्रीका के खि…और पढ़ें
ICC ने चलाया अभियान, मैदान पर सुधर जाओ पाकिस्तान
हाइलाइट्स
- शाहीन अफरीदी, सउद शकील, कामरान गुलाम पर जुर्माना लगा.
- आईसीसी ने तीन पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सजा सुनाई.
- पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 14 फरवरी को फाइनल.
नई दिल्ली. चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले कोई टीम खबर में है तो वो है पाकिस्तान. ट्राई सीरीज के फाइनल में जगह बनाने के अलावा पाकिस्तानी खिलाड़ी अपने खराब व्यवहार को लेकर सुर्खियों में है. आईसीसी ने पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया है. उसने शाहीन अफरीदी, सउद शकील और कामरान गुलाम को सजा सुनाई है.
आईसीसी ने गुरुवार सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी . पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को त्रिकोणीय सीरीज के तीसरे मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया था. इस मुकाबले के दौरान तीनों ने आईसीसी के नियमों को तोड़ा था. पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के मैच के दौरान ये तीनों ही खिलाड़ी आक्रामक अंदाज में आ गए थे.
आफरीदी पर आई आफत
चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के ट्रंप कार्ड बनने वाले शाहीन शाह अफरीदी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. आईसीसी ने शाहीन पर 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है. शाहीन मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी मैथ्यू ब्रीत्जके से भिड़ गए थे. ये घटना तब हुई जब अपने पहले ही मैच में मैथ्यू ब्रीत्जके ने पाक गेंदबाजो की बखियां उधेड़ दिया था तब दोनों के बीच काफी बहस हुई थी. इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए थे. आईसीसी ने इसी वजह से शाहीन को सजा सुनाई है.
शकील-गुलाम का भी लगा काम
मैदान पर खराब व्यवहार को लेकर आईसीसी ज्यादा सख्त रहती है . ट्राई सीरीज के दौरान पाक खिलाड़ियो की बदतमीजी से icc खासी नाराज है और इसीलिए सउद शकील और कामरान गुलाम पर 10-10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है. कामरान सब्स्टीट्यूट फील्डर के रूप में मैदान पर आए थे. दक्षिण अफ्रीका की पारी के 29वें ओवर के दौरान टेम्बा बावुमा को रन आउट कर दिया गया. इसके बाद इन दोनों ने बावुमा के पास आकर आक्रामक अंदाज दिखाया था. इन दोनों ने आईसीसी के नियमों को तोड़ा है. इसी वजह से सजा दी गई है. इन सभी खिलाड़ियों को एक-एक डीमेरिट पॉइंट भी दिया गया .
ट्रॉफी के भिड़ेंगे न्यूजीलैंड- पाकिस्तान
ट्राई सीरीज के सभी मुकाबले हाई स्कोरिंग रहे और उम्मीद की जा रही है कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला भी रनों से भरा होगा. सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया था. न्यूजीलैंड ने यह मैच 78 रनों से जीत लिया था. पाकिस्तान को हराने के बाद न्यूजीलैंज ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया था. पाक ने इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बना ली. अब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 14 फरवरी को फाइनल खेला जाएगा. पाकिस्तान इस बात की उम्मीद कर रहा होगा कि वो भारत की तरह जीत के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मैदान पर उतरे.
New Delhi,Delhi
February 13, 2025, 16:45 IST
[ad_2]
Source link