[ad_1]
Last Updated:
कश्मीर यानी भारत का ऊपरी हिस्सा. कन्याकुमारी यानी भारत का आखिरी छोर. दोनों के बीच 3500 किलोमीटर का फासला है. ट्रेन से इस सफर को कवर करने में कई घंटे लगते हैं. लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि इस सफर को दस मिनट में भी पूरा किया जा सकता है?
भारत की सबसे तेज मिसाइल है अग्नि-5 (इमेज- फाइल फोटो) भारत की सबसे एडवांस्ड और लंबी दूरी की मिसाइल अग्नि-5 की रफ्तार इतनी तेज है कि यह कश्मीर से कन्याकुमारी का सफर महज 10 से 12 मिनट में पूरा कर सकती है. जी हां, आपने सही पढ़ा! कश्मीर यानी भारत का सबसे ऊपरी छोर और कन्याकुमारी दक्षिण का आखिरी सिरा. दोनों के बीच करीब 3500 से 3700 किलोमीटर का फासला है.
इस दूरी को ट्रेन से तय करने में 70 घंटे से ज्यादा लगते हैं, जैसे हिमसागर एक्सप्रेस को जम्मू से कन्याकुमारी तक पहुंचने में लगभग 73 घंटे लगते हैं. प्लेन से यह सफर 4-5 घंटे का होता है, जबकि सुखोई SU-30MKI जैसे फाइटर जेट की टॉप स्पीड से भी डेढ़ घंटा लगेगा. ब्रह्मोस सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल से करीब 50 मिनट में ये जर्नी कंप्लीट होती है. लेकिन अग्नि-5? सिर्फ 10 मिनट में.
फास्टेस्ट मिसाइल
अग्नि-5 एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है, जिसकी ऑफिशियल रेंज 5000 किलोमीटर से ज्यादा है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में इसे 8000 किलोमीटर तक बताया जाता है. यह तीन स्टेज वाली सॉलिड फ्यूल मिसाइल है, जो रोड मोबाइल और कैनिस्टर लॉन्च है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी टर्मिनल स्पीड. इस स्पीड से दुश्मन की कोई डिफेंस सिस्टम इसे रोक नहीं पाती. यह मिसाइल न्यूक्लियर वारहेड कैरी करने में सक्षम है और हाल के टेस्ट में MIRV (मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल) टेक्नोलॉजी का सफल परीक्षण किया गया है. मतलब, एक मिसाइल से कई अलग-अलग टारगेट पर अलग-अलग न्यूक्लियर वारहेड पहुंचाए जा सकते हैं. यह भारत की ‘क्रेडिबल मिनिमम डिटरेंस’ पॉलिसी को मजबूत बनाती है और ‘नो फर्स्ट यूज’ कमिटमेंट के साथ स्ट्रैटेजिक बैलेंस बनाए रखती है.
View this post on Instagram
[ad_2]
Source link