Headlines

आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में कपूर खानदान की धूम

[ad_1]

Last Updated:

आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने क्रिस्चियन शादी की थी और अब वो पारंपरिक तौर-तरीके से शादी कर रहे हैं. कपल की शादी के फंक्शन की शुरुआत हो गई. आदर जैन और अलेखा आडवाणी की मेंहदी के फंक्शन में पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ…और पढ़ें

आदर जैन की मेहंदी में सज-धजकर पहुंचा कपूर परिवार, शशि कपूर के बेटे भी आए नजर

आदर जैन की शादी में पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ.

नई दिल्ली. करीना कपूर-करिश्मा कपूर के कजिन आदर जैन ने गोवा में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी संग क्रिस्चियन वेडिंग की थी, लेकिन अब ये कपल दोबारा से पारंपरिक अंदाज में शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. दोनों की प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शरुआत हो गई है. कपल की मेहंदी के फंक्शन में कपूर खानदान के सभी लोगों ने शिरकत की. करीना कपूर, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर सहित कई लोगों को कपल के फंक्शन में शामिल होते हुए स्पॉट किया गया.

आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी के फंक्शन में शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर और करण कपूर भी नजर आए जो आमतौर पर लाइमलाइलट से दूर रहते हैं. कपल की खुशियों में शरीक होने पहुचे करण कपूर और कुणाल कपूर के साथ जहान कपूर भी नजर आए. शशि कपूर के परिवार को एक शात देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं हैं.

हाल ही में रणधीर कपूर के बर्थडे पर करण कपूर और कुणाल कपूर को नीतू कपूर के साथ स्पॉट किया गया था. दोनों ने नीतू कपूर के साथ पैपराजी के लिए पोज भी दिए थे और तभी से करण कपूर चर्चा में बने हुए हैं. एक बार फिर एक्टर को कपूर खानदान के फंक्शन में देखकर फैंस को शशि कपूर की याद आ गई है और लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *