Headlines

‘आने वाली है बड़ी तबाही, बच्चे से लेकर बूढ़े तक हो जाएंगे दफ्न…’ बाबा वेंगा के बाद अब बाबा बिग्स ने की डराने वाली भविष्यवाणी

[ad_1]

Last Updated:

Earthquake Prediction: बाबा वेंगा के बाद अब बाबा बिग्स ने इस साल भारी तबाही की भविष्यवाणी की है. उन्होंने दावा किया ईश्वर ने उन्हें दर्शन दिया, जिसमें भूकंप आते देखा. यह इतना शक्तिशाली भूकंप रहेगा कि मीलों तक लाशें बिछ जाएंगी और नदी की दिशा…और पढ़ें

'आने वाली है बड़ी तबाही..' वेंगा के बाद बाबा बिग्स ने की डराने वाली भविष्यवाणी

बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस के बाद अब एक और भविष्यवक्ता बाबा बिग्स ने इस साल बड़ी तबाही की भविष्यवाणी की है. (प्रतीकात्मक- AI)

हममें से कई लोग अपने भविष्य के बारे में जानने को लेकर उत्सुक रहते हैं. वहीं कई देश-दुनिया में होने वाली घटने वाली घटनाओं के बारे में जानना चाहते हैं. ऐसे में कई लोग ज्योतिषियों के पास भी जाते हैं. इसी कारण बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस जैसे लोग आज भी अपनी कुछ सटीक भविष्यवाणियों के लिए चर्चा में रहते हैं. इसी कड़ी में एक और भविष्यवक्ता की भविष्यवाणी इन दिनों खूब सुर्खियों में है. इनका नाम ब्रैंडन डेल बिग्स है, जो अमेरिका के ओक्लाहोमा राज्य में स्थित एक चर्च में पादरी है. बिग्स कुछ समय पहले उस वक्त चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को मारने की कोशिश की सटीक भविष्यवाणी की थी. अब इसी नए बाबा बिग्स ने अब एक ऐसे भयानक भूकंप की चेतावनी दी है, जो मानव इतिहास में शायद पहले कभी नहीं देखा गया.

ब्रैंडन डेल बिग्स का कहना है कि उन्हें ‘ईश्वर ने दर्शन’ दिया, जिसमें उन्होंने 10 तीव्रता वाला भूकंप आते देखा. उन्होंने दावा किया यह भूकंप मानो प्रलय के समान होगा, जिसमें बच्चों से लेकर बूढ़ों तक कम से कम 1800 लोगों की लोगों की मौत हो जाएगी. बिग्स ने कहा, ‘यह इतना बड़ा था कि 1,800 लोगों की मौत हो गई. जिन घरों की नींव सीमेंट ब्लॉक्स पर थी, वे पूरी तरह से गिर गए.’

उन्होंने न्यू मैड्रिड फॉल्ट लाइन पर यह भीषण भूकंप आने की भविष्यवाणी की है, जो अमेरिका के मिसौरी, अर्कांसास, टेनेसी, केंटकी और इलिनॉइ से होकर गुजरती है. बिग्स के अनुसार, इस भूकंप से एक चेन रिएक्शन होगा, जिसके बाद 6.5 तीव्रता के आफ्टरशॉक टेक्सारकाना (टेक्सास) से ओक्लाहोमा तक महसूस किए जाएंगे.

उल्टी बहने लगेगी नदी
ब्रैंडन डेल बिग्स ने कहा कि यह भूकंप इतना शक्तिशाली होगा कि मिसिसिपी नदी की दिशा बदल जाएगी. उन्होंने वसंत ऋतु में यह आपदा आने की ओर इशारा किया, और कहा, ‘मैंने देखा कि पेड़ों पर पत्ते आने की कोशिश कर रहे थे… वे बिल्कुल नए जैसे थे.’

कौन हैं ये बाबा बिग्स?
ब्रैंडन डेल बिग्स खुद को एक ईसाई ‘भविष्यवक्ता’ मानते हैं. ओक्लाहोमा के रहने वाले बिग्स का अपना यूट्यूब चैनल है, जहां वे भविष्यवाणियां करते हैं. हालांकि, यह साफ नहीं है कि वह किसी चर्च के प्रमुख हैं या नहीं.

बिग्स उस समय चर्चा में आए जब उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हत्या के प्रयास की सटीक भविष्यवाणी की थी. 14 मार्च को उन्होंने एक वीडियो में दावा किया था कि ‘मैंने ट्रंप को देखा, जो उठ रहे थे, और फिर मैंने उनकी जान पर हमला होते देखा. गोली उनके कान के पास से गुजरी और इतनी करीब थी कि उनके कान का पर्दा फट गया.’

आपको याद होगा कि 13 जुलाई को इस भविष्यवाणी के करीब तीन महीने बाद ट्रंप जब गोली चली थी, जो उनके कान को छूती हुई निकल गई थी.

नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा ने भी तबाही की भविष्यवाणी
एक ओर जहां ब्रैंडन डेल बिग्स ने विनाशकारी भूकंप की चेतावनी दे रहे हैं. वहीं प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा ने भी इस साल भयंकर तबाही की भविष्यवाणी की है. नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों के अनुसार, 2025 में एक विशाल क्षुद्रग्रह पृथ्वी से टकरा सकता है या खतरनाक रूप से करीब आ सकता है.

दूसरी तरफ बाबा वेंगा ने भी चेतावनी दी है कि 2025 में प्राकृतिक आपदाएं, जैसे अमेरिकी पश्चिमी तट पर बड़ा भूकंप आ सकता है. इसके साथ ही उन्होंने सदियों से शांत ज्वालामुखियों में धमाके की भी भविष्यवाणी की है.

ब्रैंडन डेल बिग्स की भविष्यवाणियों ने लोगों के बीच भय और जिज्ञासा को जन्म दिया है. उनकी पिछली सटीक भविष्यवाणी के कारण उनके समर्थक उनके नए दावों को गंभीरता से ले रहे हैं. वहीं, वैज्ञानिक और विशेषज्ञ अभी भी इस तरह की भविष्यवाणियों पर सवाल उठा रहे हैं. ऐसे में भविष्य ही बताएगा कि 2025 की ये भविष्यवाणियां कितनी सटीक साबित होंगी.

homeajab-gajab

‘आने वाली है बड़ी तबाही..’ वेंगा के बाद बाबा बिग्स ने की डराने वाली भविष्यवाणी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *