Headlines

आप अपने शरीर से नहीं लड़ सकते हैं…32 विकेट लेकर भी हार गए जसप्रीत बुमराह, सिडनी में छलका दर्द

[ad_1]

सिडनी. ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान 32 विकेट लेने वाले भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए. पीठ की जकड़न से पीड़ित यह धुरंधर ने ‘सीरीज के सबसे अच्छे विकेट’ पर गेंदबाजी करने से चूकने से निराश हैं. बुमराह ने इस बात पर जोर दिया कि कभी-कभी खिलाड़ी के लिए अपने शरीर का सम्मान करना बेहद जरूरी हो जाता है.

सिडनी टेस्ट में जसप्रीत बुमराह तीसरे दिन गेंदबाजी नहीं कर पाए. भारत को गेंदबाजी की मददगार पिच पर 162 रन के छोटे लक्ष्य का बचाव करना था. ऑस्ट्रेलिया ने 27 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम ने 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को अपने नाम किया. सीरीज में 32 विकेट चटकाने के लिए बुमराह को सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *