[ad_1]

Last Updated:
एक समय वो था, जब लोग अपने देश से बाहर घूमने जाने के बारे में सिर्फ सोचा करते थे. हालांकि अब विदेश जाना कोई इतनी बड़ी बात नहीं रही. हालांकि आज भी कुछ देशों में जाने में अच्छा-खासा खर्चा लग जाता है लेकिन ऐसे भी…और पढ़ें
हर कोई चाहता है कि अपनी ज़िंदगी में नई-नई जगहों को देखे. ज्यादा से ज्यादा देशों की सैर करे और अनुभव एकत्रित करे. हालांकि सब लोग ऐसा कर नहीं पाते. कुछ लोग बजट के चक्कर में रह जाते हैं तो कुछ को समय नहीं मिल पाता. वैसे बजट वाले मामले में आपकी मदद हम कर सकते हैं और बता सकते हैं ऐसे देश, जहां भारतीय रुपये की अच्छी खासी वैल्यू है.
हालांकि अब विदेश जाना कोई इतनी बड़ी बात नहीं रही. हालांकि आज भी कुछ देशों में जाने में अच्छा-खासा खर्चा लग जाता है लेकिन ऐसे भी कुछ देश हैं, जहां भारतीय रुपये की इज्जत किसी राजा से कम नहीं है. चलिए आपको उन्हीं के बारे में बताते हैं.
इन देशों में बढ़ जाती है रुपये की कीमत
नेपाल और आइसलैंड
सबसे पहले बात पड़ोसी देश नेपाल की. यहां पर अलग आप भारतीय मुद्रा में 1 लाख रुपये लेकर गए, तो ये 1,59,387 नेपाली रुपया में बदल जाएगा. वहीं आइसलैंड में अगर आप 1 लाख भारतीय रुपया खर्च करना चाहते हैं, तो ये 62 हज़ार बढ़कर 1,62,775 आइसलैंडिक क्रोना हो जाएगा.
श्रीलंका
भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका घूमने जाने का प्लान है और अगर आप यहां पर 1 लाख रुपये खर्च करने के मूड में हैं, तो ये बढ़कर 3,38,559 श्रीलंकन रुपया हो जाएगा.
हंगरी और कोस्टा रिका
इसके अलावा हंगरी में अगर आप भारतीय 1 लाख रुपये की वैल्यू जानना चाहते हैं तो ये वहां पर बढ़कर 4,64,442 हंगेरियन फॉर्टिंट हो जाएगी. वहीं कोस्टा रिका में भी भारतीय रुपये की अच्छी खासी वैल्यू है. अगर आप यहां पर 1 लाख भारतीय रुपये को बदलेंगे, तो आपको 5,80,071.84 कोस्टा रिकन कोलोन मिलेगा. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा हुआ एक वीडियो एक ट्रैवल एनफ्लुएंसर से शेयर किया है.
[ad_2]
Source link