Headlines

आमिर खान के पास हैं कई लग्जरी कारें, फिर भी रिक्शा से क्यों सफर करते हैं बेटे जुनैद खान? एक्टर ने बताई वजह

[ad_1]

Last Updated:

Aamir Khan Son Junaid Khan: सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. हाल ही उन्होंने बताया कि वह रिक्शा से सफर करना क्यों पसंद करते हैं. साथ ही खुलासा कि वह अपने बैग में क्या-क्या र…और पढ़ें

रिक्शा से क्यों सफर करते हैं आमिर खान के बेटे जुनैद? एक्टर ने बताई वजह

जुनैद खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘लवयापा’ ऑडियंस को पसंद आ रही है.

हाइलाइट्स

  • आमिर खान के बेटे जुनैद खान को रिक्शा की सवारी पसंद है.
  • वह अपने बैग में हमेशा खुले पैसे रखते हैं.
  • जुनैद की ‘लवयापा’ 7 फरवरी को रिलीज हुई.

नई दिल्ली. सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपनी हालिया रिलीज ‘लवयापा’ को लेकर चर्चा में हैं. इसमें प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी हैं. हाल ही में जुनैद खान और खुशी कपूर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान के यूट्यूट्यूब चैनल पर नजर आए. इस दौरान जुनैद खान ने बताया कि उन्हें रिक्शे की सवारी पसंद है. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह अपने बैग में क्या-क्या रखते हैं.

फराह खान ने मजाकिया अंदाज में जुनैद खान और खुशी कपूर से पूछा कि वे अपने बैग में क्या-क्या रखते हैं. खुशी ने सबसे पहले जुनैद के बैग से एक पेन निकाला, जिसे खान ने जापान के सेवन इलेवन स्टोर से खरीदा था. फिर उन्होंने जुनैद के बैग से एक हेयर ड्रायर निकाला. इस पर जुनैद ने कहा, ‘मैं आमतौर पर अपने बाल खुद ही बनाता हूं, इसलिए मुझे कभी-कभी इसकी जरूरत पड़ती है.’

रिक्शा के लिए रखते हैं खुले पैसे
जुनैद खान के पास से टॉयलेटरी बैग भी मिला, जिसमें रेजर, हेयरवैक्स और बटुआ रखा था. इन सामानों को देखकर फराह ने कहा, ‘अपने पिता के विपरीत तुम बटुए में पैसे रख रहे हो, भले ही इसमें 1300 रुपये हो.’ इस पर जुनैद ने कहा कि रिक्शे के लिए वह खुले पैसे रखते हैं, क्योंकि रिक्शेवाले क्रेडिट कार्ड नहीं लेते हैं.

जुनैद रिक्शा से क्यों करते हैं सफर?
इस पर फराह हैरान रह गईं. फिर जुनैद ने कहा कि यह बहुत सुविधाजनक होता है. उन्होंने यह भी बताया कि उनके घर पर बहुत सारी गाड़ियां हैं और अगर जरूरत पड़े तो वह कोई भी ले सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘घर पर बहुत सारी गाड़ियां हैं. जरूरत पड़े तो कोई भी ले सकता हूं.’ उनके जवाब से खुश होकर फराह बोलती हैं, ‘यही होता है असली मिडिल क्लास हीरो हमारा.’

थिएटर्स में रिलीज हुई ‘लवयापा’
मालूम हो कि जुनैद खान और खुशी कपूर की ‘लवयापा’ का निर्माण फैंटम स्टूडियोज और एजीएस एंटरटेनमेंट ने किया है. इसमें ग्रुशा कपूर, आशुतोष राणा, तनविका पारलीकर, देवीशी मदान, आदित्य कुलश्रेष्ठ, निखिल मेहता, जेसन थाम, यूनुस खान, युक्तम खोसला और कुंज आनंद जैसे सितारे अहम किरदारों में हैं. ‘लवयापा’ 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.

homeentertainment

रिक्शा से क्यों सफर करते हैं आमिर खान के बेटे जुनैद? एक्टर ने बताई वजह

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *