Headlines

आयुष्मान खुराना ने फिल्म ‘थामा’ के सेट से शेयर की तस्वीर.

[ad_1]

Last Updated:

आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थामा’ की नाइट शिफ्ट में शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म में रश्मिका मंदाना, परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं. ‘थामा’ हॉरर कॉमेडी है, जिसमें एक खूनी प्रेम कहानी देखने को मिलेग…और पढ़ें

Thama: इन दिनों रात भर जागने को मजबूर हैं आयुष्मान खुराना, बताई वजह

आयुष्मान खुराना ने उड़ी रातों की नींद. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ayushmannk)

हाइलाइट्स

  • आयुष्मान खुराना ‘थामा’ की नाइट शिफ्ट में शूटिंग कर रहे हैं.
  • ‘थामा’ में आयुष्मान के साथ रश्मिका, परेश और नवाजुद्दीन हैं.
  • ‘थामा’ एक हॉरर कॉमेडी है, जिसमें खूनी प्रेम कहानी है.

मुंबई. आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थामा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर बताया कि वो नाइट शिफ्ट में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. आयुष्मान खुराना सोशल मीडिया पर अपने काम या जिंदगी से जुड़े पोस्ट अक्सर शेयर करते रहते हैं. अपकमिंग फिल्म के बारे में जानकारी देने के लिए खुराना ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन का सहारा लिया. तस्वीर के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “थामा, नाइट शिफ्ट.”

रात में लाइट और एक झोपड़ी की तस्वीर के साथ अभिनेता ने फिल्म के गाने ‘रहें न रहें हम’ को भी जोड़ा. ‘थामा’ के इस गाने को गायकों की जोड़ी सचिन-जिगर ने अपने सुरों से सजाया है. वहीं, संगीत सौम्यादास सरकार और श्रुति धसमाना ने दिया है. गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने तैयार किए हैं.

Aayushmann Thama

आयुष्मान खुराना ने सेट पर शेयर की तस्वीर. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ayushmannk)

इससे पहले अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने ‘थामा’ के सेट से एक वीडियो शेयर कर प्रशंसकों को फिल्म में शामिल होने की जानकारी दी थी. वीडियो में उनके साथ आयुष्मान खुराना भी नजर आए. वीडियो को रश्मिका मंदाना ने शेयर करते हुए बताया कि दोनों पहली बार फिल्म ‘थामा’ में साथ काम करने को तैयार हैं. आगामी फिल्म ‘थामा’ के सेट से एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “उम्मीद है कि आप थामा-के-दार हॉलिडे मना रहे होंगे. 2025 में मिलते हैं.”



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *