Headlines

आर्मी छोड़ आई मुंबई, 1 साल तक बार में किया डिस्को, 5 घंटे डांस के बदौलत मिला बड़ा ब्रेक, बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

[ad_1]

Last Updated:

फिल्म इंडस्ट्री में किसी आउटसाइडर के लिए एंट्री पाना कितना मुश्किल है? इस एक्ट्रेस की जर्नी से आप समझ सकते हैं. 50 साल की ये हीरोइन कभी भारतीय सेना की हिस्सा थी. एक्टिंग करने के शौक इसे मुंबई लेकर आया, लेकिन जैसा सोचा वैसा नहीं हुआ. बार में डिस्को किया और पार्टियों में जाकर डांस किया.

Mahie Gill

बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए इस एक्ट्रेस ने मुंबई के डिस्को बार में काम किया. बच्चों की बर्थडे पार्टी से लेकर बड़ी-बड़ी पार्टियों में डांस किया. मायानगरी में अपनी किस्मत को आजमाने के लिए हजारों लोग आते हैं, लेकिन कुछ ही सिल्वर स्क्रीन पर दिख पाते हैं. पहली फिल्म पाने के लिए बहुत मेहनत भी करते हैं और अगर फिल्म मिल भी जाए तो पहचान मिल पाना बहुत मुश्किल है.

Mahie Gill

इन सभी संघर्षों को पार करते हुए माही गिल ने सिनेमा में अपनी पहचान बनाई. चंडीगढ़ में पैदा हुईं माही गिल पंजाबी फिल्म में काम करती थीं. लेकिन, उन्हें कुछ बड़ा करना था. इसलिए उन्होंने मुंबई का रुख किया. माही के लिए पहली फिल्म मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं था, क्योंकि जिन परिस्थितियों में उन्हें फिल्म मिली, उसके बारे में एक्ट्रेस ने कभी सोचा नहीं था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @mahieg)

Mahie Gill-

माही गिल को फिल्म डांस करने की वजह से मिली थी. सुनने में अजीब लगेगा लेकिन ये सच है. अभिनेत्री ने कपिल शर्मा के शो में खुलासा किया था कि वे लगातार 1 साल तक डिस्को जाती थी. उन्होंने करियर के शुरुआती दिनों को याद कर कहा था कि मेरे बहुत सारे दोस्त बन गए थे और मुझे लगता था कि कोई मुझे पेट्रोल पंप या डिस्को में देख लेगा और अपनी फिल्म में साइन कर लेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @mahieg)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Mahie Gill

माही गिल ने कहा था, “जब मैं किसी बच्चे की बर्थडे पार्टी में डांस कर रही थी, तब अनुराग कश्यप ने पहली बार मुझे देखा क्योंकि बच्चे की बर्थडे पार्टी में लगातार 5-6 घंटे तक डांस कर रही थी.” अनुराग कश्यप ने माही गिल के साथ फिल्म ‘देव डी’ साइन की, जिसमें उन्होंने ‘पारो’ का किरदार निभाया और एक न्यूकमर के तौर पर छा गईं. उन्हें इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @mahieg)

Mahie Gill

माही गिल ने अपनी ज्यादातर फिल्मों में एक्शन से भरे रोल किए, जिनमें ‘पान सिंह तोमर’, ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’, ‘गुलाल’, ‘बुलेट राजा’, और ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ शामिल हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस ने असल जिंदगी में भी एक लड़के की पिटाई कर दी थी और अपने इसी अंदाज की वजह से उन्होंने आर्मी में जाने का फैसला किया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @mahieg)

Mahie Gill

पंजाबी सिनेमा में डेब्यू करने से पहले माही इंडियन आर्मी का हिस्सा थीं, लेकिन पर्दे पर छाने की उनकी जिद ने नौकरी छोड़ फिल्में करने पर मजबूर कर दिया. खुद माही ने बताया था कि जब से 14 साल की थी, तब फ्रेंच क्लॉसेज के लिए कोचिंग जाया करती थीं. उस वक्त एक लड़का छेड़ने की कोशिश करता था. पहले तो तीन बार अभिनेत्री ने इग्नोर किया लेकिन चौथी बार लड़के की पिटाई कर दी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @mahieg)

Mahie Gill

जाट परिवार में जन्मीं माही ने कभी किसी से डरना सीखा नहीं था. माही ने अपने करियर में कई अलग-अलग किरदार निभाए और फेमस हुईं. उन्हें आज भी ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’ में बोल्ड माधवी और ‘देव डी’ में ‘पारो’ के किरदार के लिए जाना जाता है. उन्होंने तेलुगू फिल्मों में भी काम किया, लेकिन तेलुगू सिनेमा में वे ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाईं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @mahieg)

Mahie Gill

माही गिल गोवा में अपने बॉयफ्रेंड और बेटी वर्णिका के साथ रहती हैं. साल 2023 में उन्होंने कंफर्म किया कि वह अपने पार्टनर रवि केसर संग शादी कर चुकी हैं. माही अक्सर अपने बेटी के साथ वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @mahieg)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

आर्मी छोड़ आई मुंबई, 1 साल किया बार में काम, 5 घंटे डांस के बदौलत मिला ब्रेक

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *