Headlines

आर्य बब्बर ने पिता राज बब्बर और स्मिता पाटिल के रिश्ते पर की बात

[ad_1]

Last Updated:

आर्य बब्बर ने स्टैंड-अप परफॉर्मेंस में पिता राज बब्बर और स्मिता पाटिल के रिलेशनशिप के बारे में बात की. उन्होंने स्मिता पाटिल संग राज की शादी को लेकर बयान दिया है. उन्होंने जब राज-स्मिता की शादी हुई, तो वह 6-7 स…और पढ़ें

'बाप इतना भी...' अब राज बब्बर-स्मिता पाटिल के रिलेशन पर आर्य का कमेंट

आर्य बब्बर ने पिता के अफेयर पर कमेंट किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @_Prat)

हाइलाइट्स

  • आर्य बब्बर ने पिता राज बब्बर और स्मिता पाटिल के रिश्ते पर बात की.
  • आर्य ने बताया कि 6-7 साल की उम्र में मीडिया से परेशान थे.
  • आर्य ने कहा, “यह सच्चा और पवित्र प्यार था.”

मुंबई. आर्य बब्बर ने हाल ही में अपने एक स्टैंड-अप परफॉर्मेंस के दौरान अपने पिता राज बब्बर और स्मिता पाटिल के रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की. आर्य ने बताया कि स्मिता के साथ उनके पिता का रिश्ता सिर्फ़ एक अफेयर नहीं था बल्कि प्योर लव था. आर्य ने आगे बताया कि जब वह छोटे थे, तब पत्रकारों ने उनसे उनके पिता के रोमांटिक रिलेशन के बारे में सवाल पूछे थे. आर्य ने बताया कि उस वक्त वह सिर्फ 6-7 साल के थे जब लोग उनसे उनके पिता और स्मिता पाटिल के रिलेशन के बारे में पूछते थे. बता आर्य, राज और नादिरा बब्बर के बेटे हैं.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, “जब मैं 6-7 साल का था, तो मुझे लुका-छिपी खेलना बहुत पसंद था, लेकिन मैं अपने दोस्तों के साथ नहीं, बल्कि मीडिया के साथ लुका-छिपी खेल रहा था. वे कहीं से भी निकल आते, मेरे चेहरे पर माइक्रोफोन फेंक देते और मुझसे पूछते, ‘तुम्हारे पिता का किसी से अफेयर चल रहा है. तुम्हें कैसा लग रहा है?’”

जब स्टार पिता से बेटी ने की बगावत, 2 एक्टर भाई ने दिया साथ, करवाई शादीशुदा हीरो से बहन की शादी

आर्य बब्बर ने आगे कहा,”लेकिन ईमानदारी से कहूं तो यह कोई अफेयर नहीं था. यह सच्चा और पवित्र प्यार था जो पापा और स्मिता मां एक-दूसरे के लिए महसूस करते थे. एक फैमिली के तौर पर, हम उस रिश्ते को समझते थे और उसका सम्मान करते थे, और उसे स्वीकार करते थे. लेकिन जब आप 6-7 साल के होते हैं, तो आप यह सब नहीं समझ पाते.”

‘बाप इतना भी गलत नहीं था’: आर्य बब्बर

आर्य बब्बर ने आगे कहा,”और इसी वजह से मेरे और मेरे पिता के बीच रिश्ता खराब हो गया. क्योंकि मैं इसे समझ नहीं पाया. अब मैं 43 साल का हो गया हूं और मेरी शादी को 8-9 साल हो गए हैं, तो मैं समझता हूं, ‘बाप इतना भी गलत नहीं था’.” बता दें, राज बब्बर ने 1975 में नादिरा बब्बर से शादी की और बाद में दो बच्चों – आर्य बब्बर और जूही बब्बर के माता-पिता बने.

राज बब्बर ने साल 1982 में लिया पहली पत्नी से तलाक

राज बब्बर को जब स्मिता पाटिल से प्यार हुआ, तब वह नादिरा संग शादीशुदा थे. उन्होंने 1982 में नादिरा से तलाक ले लिया और एक साल बाद स्मिता से शादी कर ली. राज और स्मिता ने 1986 में प्रतीक बब्बर का वेलकम किया, डिलीवरी कॉम्प्लिकेशंस होने की वजह से स्मिता निधन हो गया. स्मिता के निधन के बाद नादिरा के साथ फिर से रहने लगे.

homeentertainment

‘बाप इतना भी…’ अब राज बब्बर-स्मिता पाटिल के रिलेशन पर आर्य का कमेंट

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *