[ad_1]

क्या कभी आपने सुना है कि आसमान से पानी की बारिश की जगह नोटों की बारिश होने लगे? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है. पहली बार जब आप वीडियो देखेंगे तो आपको लगेगा कि आसमान से नोट ही नोट गिर रहे हैं, जिसे उठाने के लिए लोगों में भगदड़ मच गई है. पर जब आप गौर से देखेंगे तो पूरा मामला पता चलेगा. ये असल में आसमान से नोटों की बारिश नहीं हो रही है, बल्कि एक बारात (Raining notes viral video) में इतने नोट उड़ाए जा रहे हैं कि वो बारिश का ही रूप लग रहे हैं. इस नजारे को देखकर निश्चित रूप से आप अचंभित हो जाएंगे.
इंस्टाग्राम अकाउंट @jaanshine112233 पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो किस शहर का है, ये तो नहीं पता चल रहा है, पर वीडियो बेहद हैरान करने वाला है. हैरान इसलिए क्योंकि इसे देखकर आपको लगेगा कि किसी रोड पर नोटों की बारिश हो रही है, जिसे उठाने के लिए लोग दौड़ पड़े हैं. पर सच्चाई कुछ और ही है.
[ad_2]
Source link