[ad_1]

Last Updated:
IND vs ENG T20 SeriesTeam India Announced: इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. अक्षर पटेल को टीम का उप कप्तान बनाया गया है. अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हुई है. दोनों…और पढ़ें
नई दिल्ली. भारत ने इंग्लैंंड के खिलाफ आगामी घरेलू टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया. टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है जबकि उप कप्तान की जिम्मेदारी ऑलराउंडर अक्षर पटेल संभालेंगे. सीरीज का पहला टी20 मैच 22 जनवरी को कोलकाता में खेला जाएगा. युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी टी20 टीम में शामिल हैं. टखने में चोट की वजह से शमी नवंबर 2023 से वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से टीम इंडिया से बाहर थे. उन्होंने इसकी सर्जरी भी कराई थी. शमी ने चोट से उबरने के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी की थी. इसके बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में भी अपनी फिटनेस साबित की.
इंग्लैंंड के खिलाफ चुनी गई 15 सदस्यीय भारत की टी20 टीम में संजू सैमसन को भी मौका मिला है. हाल में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्पिनर वरुण चक्रवर्ती टीम में जगह बनाने में सफल रहे. अजीत अगरकर की अगुआई वाली सेलेक्शन कमेटी ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान अभी नहीं किया है. बीसीसीआई ने कुछ समय के लिए टाल दिया है. नीतीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल और हर्षित राणा की टीम में वापसी हुई है.
ऋषभ पंत-अय्यर को नहीं मिला मौका
अनुभवी विकेटकीपरी ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को मौका नहीं मिला है. पंत को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आराम दिया गया है या बाहर किया गया है, अभी इसपर कुछ भी बोर्ड की ओर से नहीं कहा गया है. सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी अपनी कप्तानी में मुंबई को दिलाने वाले श्रेयस अय्यर को भी मौका नहीं मिला है.
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर).
[ad_2]
Source link