Headlines

इतने केले तो बंदर भी नहीं खाते….अकरम ने भुक्कड़ पाक खिलाड़ियों को लताड़ा

[ad_1]

Last Updated:

Champions Trophy 2025 पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाजों को भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले के दौरान केले खाने को लेकर पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने लताड़ा. उन्होंने कहा इतने केले कौन खाता है. ये तो बंदर की ख…और पढ़ें

इतने केले तो बंदर भी नहीं खाते....अकरम ने भुक्कड़ पाक खिलाड़ियों को लताड़ा

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने टीम के खिलाड़ियों को जमकर लताड़ा

हाइलाइट्स

  • पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी में प्रदर्शन निराशाजनक रहा.
  • वसीम अकरम ने खिलाड़ियों को केले खाने पर लताड़ा.
  • भारत और न्यूजीलैंड से हारकर पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर.

नई दिल्ली. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान पाकिस्तान का खेल बेहद निराशाजनक रहा.  न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच हार गए और फिर भारतीय टीम ने उनको बुरी तरह से पीटा. दो लगातार हार के बाद टीम का बोरिया बिस्तर टूर्नामेंट से बंध गया. भारत के खिलाफ मुकाबले के दौरान जिस तरह से पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए मैदान पर खाने के लिए केले लाए गए उसे देखकर पूर्व कप्तान वसीम अकरम हैरान थे. उन्होंने गेंदबाजों को इस बात के लिए लताड़ा.

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खाने पीने को लेकर वसीम अकरम ने जमकर सबको लताड़ लगाई. उन्होंने कहा, “आज दूसरी ड्रिंक ब्रेक हुई थी और थाली में भरकर केले मैदान पर लाए गए. जितने केले पाकिस्तान के खिलाड़ियों के लिए लाए गए थे इतने तो बंदर भी नहीं खाते. ये केले तो बंदर के खाने की चीज है ना…वो ही खाते हैं. वकार भाई जब तुम खेला करते थे तो गेंदबाजी करने के वक्त कितने केले खाए हैं.”



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *