[ad_1]
Last Updated:
स्कॉटलैंड में एक आइलैंड है, जिसका नाम है हांडा (Handa). ये आइलैंड यूरोप में प्रमुख सीबर्ड ब्रीडिंग कॉलोनी है. इस आइलैंड के लिए एक मैनेजर की तलाश हो रही है. पर हैरानी की बात ये है कि इस आइलैंड पर कोई भी नहीं रहता है….और पढ़ें
आइलैंड को संभालने के लिए मैनेजर की नौकरी निकली है. (फोटो: Steve Gardner/SWT/SWNS)
आजकल नौकरियों की इतनी कमी है, कि लोगों को जहां भी, जिस भी सेक्टर में नौकरी का पता चलता है, वो अप्लाई कर देते हैं. 1-2 पोस्ट के लिए भी लाखों लोग अप्लाई कर देते हैं. हाल ही में एक नौकरी निकली है, जिसकी लोकेशन के बारे में सुनकर शायद भारतीय लोग अप्लाई करने के बारे में न सोचें, मगर जब सैलरी (Island hiring supervisor) का पता चलेगा, तब तो जरूर लोग तुरंत अप्लाई कर देंगे! चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस नौकरी में क्या खास बात है.
न्यूयॉर्क पोस्ट वेबसाइट के अनुसार स्कॉटलैंड में एक आइलैंड है, जिसका नाम है हांडा (Handa). ये आइलैंड यूरोप में प्रमुख सीबर्ड ब्रीडिंग कॉलोनी है. इस आइलैंड के लिए एक मैनेजर की तलाश हो रही है. पर हैरानी की बात ये है कि इस आइलैंड पर कोई भी नहीं रहता है. यानी जो भी यहां रहेगा, वो पूरी तरह अकेले रहेगा. दरअसल, स्कॉटिश वाइल्डलाइफ ट्रस्ट आइलैंड के लिए रेंजर की तलाश में है. ये आइलैंड सदरलैंड के पश्चिमी तट की ओर स्थित है. आइलैंड तक जाने के लिए टार्बेट से ऑन-डिमांड फेरी मिलती है.
इस आइलैंड पर ढेरों पक्षी रहते हैं. (फोटो: Steve Gardner/SWT/SWNS)
आइलैंड के मैनेजर की नौकरी
जब तक नौकरी का कॉन्ट्रैक्ट होगा, तब तक मैनेजर को रहने के लिए घर मुहैया कराया जाएगा. चूंकि आइलैंड पर कोई नहीं रहता है, इस वजह से बैचलर के साथ-साथ कपल्स के लिए भी ये ओपनिंग है, यानी दो लोग भी आइलैंड की देखरेख के लिए जा सकते हैं. यहां रहने वाले लोगों को शॉपिंग, बैंक या लॉन्ड्री के लिए पास के एक गांव, स्कूरी तक जाना पड़ेगा. हांडा आइलैंड रेंजर इस खूबसूरत आइलैंड की देखरेख का काम करेंगे. ये रेंजर वर्क प्रोग्राम आयोजित करेगा, वॉलेंटीयर्स को मैनेज करेगा. हांडा के वाइल्डलाइफ का ध्यान रखना और हर साल आने वाले करीब 8 हजार सैलानियों को संभालने का भी काम इसी रेंजर को करना होगा.
इतनी है जॉब की सैलरी
चलिए अब बात करते हैं कि सैलरी कितनी होगी और योग्यता क्या है. यूं तो इस नौकरी के लिए कोई खास योग्यता की डिमांड नहीं की गई है. पर मरीन और टेरेस्ट्रियल नेचरल हिस्ट्री की जानकारी होनी चाहिए. ड्राइविंग लाइसेंस और एक गाड़ी की भी आवश्यकता है. ये पोजीशन मार्च से 6 महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर है और इसकी सैलरी है 31 हजार डॉलर (करीब 27 लाख रुपये).
[ad_2]
Source link