Headlines

इस गांव में 6-7 फीट लंबे हैं महिलाओं के बाल, जीवन में एक बार काटती हैं केश, कारण जानकर होंगे हैरान!

[ad_1]

आजकल लड़कियों में जहां बाल छोटे करने का फैशन चलन में है तो वहीं लड़कों में लंबे बालों का फैशन है. ऐसे में कहा जा सकता है कि पुरुष हों या लड़कियां, लंबे बालों की चाहत दोनों के अंदर एक समान ही होती है. पर लंबे, घने बालों को हासिल करना हर किसी के बस की बात नहीं. उसके लिए बहुत पापड़ बेलने पड़ते हैं. हालांकि, दुनिया में एक ऐसा भी गांव (China Long Hair Village) है, जहां पर हर महिला के बाल 6-7 फीट लंबे हैं. ये महिलाएं अपने केशों को जीवन में सिर्फ एक बार ही काटती हैं. जब आप इस प्रथा का कारण जानेंगे, तो आपको हैरानी होगी.

चीन के दक्षिणी हिस्से में एक शहर है, गुइलिन. यहां से 2 घंटे दूर हुआंगलुओ (Huangluo Village) नाम का गांव है. जब आप इस गांव में घुसेंगे तो पहले ये आपको साधारण गांव ही लगेगा. पर जब आप यहां की महिलाओं को देखेंगे, तो देखते ही हैरान हो जाएंगे. वो इसलिए क्योंकि यहां की महिलाओं के बाल उनके कद से भी लंबे हैं. इन महिलाओं के बाल 4 फीट से ज्यादा लंबे होना आम बात है. कई के तो 6 फीट तक लंबे हैं और साल 2004 में एक महिला के बालों की लंबाई 7 फीट नांपी गई थी.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *