Headlines

इस लड़की ने तो कमाल कर दिया! बीच सड़क पर ही मनचले का उतार दिया भूत, थप्पड़ और जूते से कर दी पिटाई, Video

[ad_1]

Last Updated:

अक्सर सड़कों पर मनचले किसी लड़की को छेड़ कर निकल जाते हैं और लड़की डर के मारे कुछ नहीं करती. लेकिन भरतपुर में एक लड़की ने सूझबूझ से एक मनचले को सबक सिखाया, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है.

X

मनचले

मनचले को पिटती युवती 

भरतपुर:-  भरतपुर शहर के कोतवाली थाना इलाके में एक साहसी युवती ने हिम्मत और सूझबूझ से एक मनचले को सबक सिखाया. यह घटना उस समय हुई, जब युवती सुबह करीब 9 बजे अपनी नौकरी के लिए पैदल जा रही थी, तभी केतन गेट के पास एक साइकिल सवार युवक ने उस पर अभद्र टिप्पणी की और तेज रफ्तार से लड़की के पास होकर साइकिल को निकालकर ले गया.

डरने के बजाय युवती ने दिखाया हिम्मत
उसके बाद इस घटना ने युवती को डराने के बजाय उसकी हिम्मत को और बढ़ा दिया और उसने ठान लिया कि वह इस मनचले को सबक सिखाएगी. उसने तुरंत रास्ते में एक बाइक सवार राहगीर को रोका और पूरी घटना बताई. मदद मांगते हुए उसने कहा कि उसे साइकिल सवार युवक का पीछा करना है. बाइक सवार ने तुरंत उसकी मदद की और युवती के साथ मिलकर आरोपी युवक का पीछा किया.

थोड़ी दूरी पर गोवर्धन गेट के पास साइकिल सवार युवक नजर आ गया. युवती ने तुरंत वहां पहुंचकर चिल्लाना शुरू किया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. लोगों ने युवक को पकड़ लिया. इसके बाद युवती ने बिना देर किए आरोपी की थप्पड़ों और जूतों से पिटाई कर दी. पिटाई के दौरान युवक ने माफी मांगते हुए कहा कि उससे गलती हो गई और उसने ऐसा दोबारा न करने की कसम खाई.

ये भी पढ़ें:- बेटा हो तो ऐसा! किसान पिता का सीना गर्व से कर दिया चौड़ा, दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर रचा कीर्तिमान

लोग युवती की कर रहें तारीफ
इस दौरान वहां मौजूद एक राहगीर ने भी आरोपी को थप्पड़ मारा और भविष्य में ऐसी हरकत से बचने की चेतावनी दी. घटना का वीडियो सामने आते ही लोगों ने साहसी युवती की तारीफ की, जिसमें युवती अपने साहस का परिचय देती नजर आ रही है. इस घटना ने यह साबित कर दिया कि अगर महिलाएं खुद आगे बढ़कर आवाज उठाएं, तो वे न केवल अपनी सुरक्षा कर सकती हैं, बल्कि समाज में एक मजबूत संदेश भी दे सकती हैं. युवती के इस साहसिक कदम की आसपास के लोगों ने सराहना की और इसे हर किसी के लिए प्रेरणा बताया है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *