[ad_1]
Last Updated:
इंस्टाग्राम अकाउंट @im_classical_soldier पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो एक शादी समारोह का है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो बिहार के समस्तीपुर का है. वीडियो में एक आंटी स्टेज पर गोलियां बरसा रही हैं.
महिला ने शादी में की फायरिंग. (फोटो: Instagram/@im_classical_soldier)शादियों में आपने देखा होगा कि पुरुष भागदौड़ करते हैं, फिर शादी के वक्त शराब पीकर नाचते-गाते हैं और हंगामा मचाते हैं. इसके उलट, औरतें सजी-धजी और शांत दिखाई देती हैं. पर हर औरत एक जैसी नहीं होती. कुछ दबंग भी होती हैं और पुरुषों की तरह शादी-ब्याह में हंगामा मचाना भी जानती हैं. ऐसी ही एक आंटी जी का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. ये वीडियो बिहार का बताया जा रहा है जिसमें एक आंटी जी स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के सामने बंदूक से हफा में गोलियां चलाती नजर आ रही हैं. उन्हें देखकर दूल्हा-दुल्हन हैरान लग रहे हैं और मेहमान भी सहमे हुए नजर आ रहे हैं.
महिला ने शादी में चलाई बंदूक
महिला बिल्कुल घरेलु लग रही है. उसने साड़ी पहनी है और सिर पर पल्लू डाला है. उसके इर्द-गिर्द काफी भीड़ है. स्टेज पर कुछ लोग खड़े हैं और उनके साथ दूल्हा-दुल्हन भी मौजूद हैं. महिला अचानक हवा में बंदूक तानकर गोलियां चलाने लगती है और एक-एक कर 5 गोलियां दाग देती है. उसके चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं नजर आ रही है. दूसरे हाथ से उसने अपना पल्लू संभाला हुआ है. गोलियां चलाने के बाद वो किसी को बंदूक पकड़ा देती है.
About the Author
आशुतोष अस्थाना न्यूज़18 हिन्दी वेबसाइट के ऑफबीट सेक्शन चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. यहां वो दुनिया की अजीबोगरीब खबरें, अनोखे फैक्ट्स और सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग न्यूज़ को कवर करते हैं. आशुतोष को डिजिटल मी…और पढ़ें
[ad_2]
Source link