[ad_1]
Last Updated:
सोशल मीडिया पर एक शादी समारोह का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसमें एक लड़की को लड़के के साथ नाचते देखा गया. लेकिन ये हरकत लड़की के भाई को नागवार गुजरा.
बहन को लड़के के साथ नाचता देख भाई ने खोया आपा (इमेज- सोशल मीडिया)
शादी का सीजन यानी मौज-मस्ती का सीजन. लोग इस दौरान जमकर मस्ती करते हैं. परिजन भी शादी में अपने सभी रिश्तेदारों को बुलाते हैं. लोग काफी मस्ती करते हैं. नाच-गाना भी जमकर होता है. कई बार इसी शादी में दो लोगों के दिल भी चुपके-चुपके मिल जाते हैं. लोगों को पता भी नहीं चलता और शादी के सीजन में एक अन्य जोड़ा भी मिलन को बेकरार हो जाता है.
आपने ऐसी कई खबरें सुनी होगी जब किसी अन्य की शादी अटेंड करते हुए लोग अपने लिए ही जीवनसाथी की तलाश कर बैठते हैं. शादी की तैयारियों में जब सभी बिजी होते हैं तब ये जोड़े चुपके-चुपके रासलीला करते नजर आते हैं. जब शादी खत्म हो जाती है तो इनकी लव स्टोरी की शुरुआत होती है. ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर शेयर शादी के वीडियो में नजर आया, जहां एक लड़के को अपने दोस्त की शादी में लड़की के साथ नाचना महंगा पड़ गया. लड़की के भाई ने दोनों को देख लिया और उसके बाद शुरू हो गया हंगामा.
स्टेज पर थिरक रहा था जोड़ा
इस वीडियो को शादी समारोह के डांसिंग स्टेज पर रिकॉर्ड किया गया. इसमें एक लड़का एक लड़की के साथ शादी में नाचता नजर आया. पार्टी में डीजे का प्रबंध किया गया था, जिसमें दोनों नवयुवक और युवती नाच रहे थे. अभी दोनों एक-दूसरे की आंखों में डूबने ही वाले थे कि तभी पीछे से लड़की का भाई आ गया. इसके बाद तो वो हुआ जिसके बाद सभी डांस छोड़ युवक की तरफ देखने लगे.
[ad_2]
Source link