Headlines

‘उम्र के साथ और निखरे’, रणवीर सिंह पर भारी पड़े अक्षय खन्ना, एक्स पर हुए ट्रेंड, मधुर भंडारकर समेत सराह रहे लोग

[ad_1]

Last Updated:

‘धुरंधर’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. ऑडियंस से लेकर क्रिटिक्स तक फिल्म की कहानी और इसके कलाकारों की तारीफ कर रहे हैं. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर माधवन जैसे कलाकार हैं. अक्षय खन्ना एक्स पर ट्रेंड कर रहे हैं. फैंस उनकी अदाकारी को अन्य कलाकार से एक लेवेल ऊपर का बता रहे हैं और उन्हें सराह रहे हैं.

'उम्र के साथ और निखरे', रणवीर सिंह पर भारी पड़े अक्षय, एक्स पर हुए ट्रेंडअक्षय खन्ना और रणवीर सिंह फिल्म ‘धुरंधर’ के एक सीन में.

मुंबई. रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर माधवन स्टारर ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है. फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी और इसमें काम कर रहे सभी कलाकारों की सराहाना हो रही है. लेकिन फिल्म की वजह से एक्स पर अक्षय खन्ना ट्रेंड कर रहे हैं. लोग उन्हें बेहतरीन एक्टर बता रहे हैं. फिल्म में अक्षय ने विलेन बने हैं. उन्होंने फिल्म में गैंगस्टर रहमान डकैत का दमदार किरदार निभाया है. एक्स पर मधुर भंडाकर समेत आम लोग भी उनकी अदाकारी की तारीफ कर रहे हैं.

मधुर भंडारकर ने फिल्म की तारीफ करते हुए एक्स पर लिखा, “धुरंधर देखी और क्या जबरदस्त, रोमांचक सफर था! यह एक टेंशन भरी, दिलचस्प जासूसी थ्रिलर है, जिसने शुरू से आखिरी तक मुझे सीट पर बैठाए रखा. लंबे समय बाद किसी फिल्म में सभी कलाकार अपने किरदारों में पूरी तरह ढल गए, जिससे उनके एक्टिंग में असलीपन और विश्वसनीयता नजर आई.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *