Headlines

उर्वशी रौतेला की हुई थू-थू तो सैफ अली खान से मांगी मांफी, ‘मैं बेहद शर्मिंदा हूं, मुझे माफ कर दीजिए’

[ad_1]

Last Updated:

सैफ अली खान पर हुए हमले में उन्होंने जिस तरह से जवाब दिया, इसके बाद से उनकी सोशल मीडिया पर जमकर किरकिरी हो रही है. अब उन्होंने अपनी गलती को मानते हुए मांगी माग ली है. हालांकि, माफीनामा जानने के बाद एक बार फिर वो…और पढ़ें

उर्वशी रौतेला की हुई थू-थू तो सैफ अली खान से मांगी मांफी, 'मैं शर्मिंदा हूं'

उर्वशी रौतेला ने सैफ से सोशल मीडिया पर माफी मांगी है.

नई दिल्ली. सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद जहां सेलेब्स से लेकर राजनेता तक हैरान हैं. बॉलीवुड से लेकर साउथ स्टार्स के बीच इस मामले को लेकर हलचल मची हुई है. वहीं, उर्वशी रौतेला से इस बारे में सवाल किया गया तो एक्ट्रेस कुछ ऐसा कर बैठीं कि वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं. सोशल मीडिया पर जमकर उर्वशी की किरकिरी हुई तो अब उन्होंने अपनी गलती को मानते हुए मांगी माग ली है. हालांकि, माफीनामा जानने के बाद एक बार फिर वो लोगों को निशाने पर आ गए हैं.

दरअसल, सैफ पर हुए हमले के बाद उन्होंने एएनआई के साथ बातचीत की. इस इंटरव्यू के दौरान जब उर्वशी रौतेला से सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर सवाल किया गया तो पहले तो उन्होंने सैफ की सेहत को लेकर चिंता व्यक्त की और फिर अचानक वह अपनी लग्जरी वॉच को फ्लॉन्ट करने लगी, ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसको बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं.

ट्रोल्स के निशाने पर आईं तो मांगी माफी
सैफ को लेकप उर्वशी से हुए सवाल पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, ‘मैंने अभी पढ़ा कि वह फाइनली ठीक हो गए हैं. लेकिन, ये बहुत ही दुखद है. कितनी देखभाल करनी पड़ती है. आप खुद ही सोचिए ना ‘डाकू महराज’ की सक्सेस पर मेरी मां ने मुझे ये डायमंड स्टडेड रोलेक्स वॉच गिफ्ट की और मेरे पापा ने ये मिनी वॉच गिफ्ट की. लेकिन, हम बाहर ये पहनने में कॉन्फिडेंट फील नहीं करेंगे. ये पहनकर निकलने में कितना डर लगता है.’ अब सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ऐसी हरकत के लिए घेरा तो उन्होंने माफीनामा जारी किया है.

‘मैं बेहद शर्मिंदा हूं…’
उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा- ‘डियर सैफ अली खान सर, मुझे उम्मीद है कि ये पोस्ट आपको मजबूत बनाएगा. मैं ये बहुत ही दुखी मन और अपराधबोध के साथ लिख रही हूं. मैं अब तक इस बात से अनजान थी कि आपके साथ क्या हुआ है. मैं इस बात को लेकर बेहद शर्मिंदा हूं कि अपनी फिल्म ‘डाकू महाराज’ की सफलता का जश्न मना रही हूं. आप किस हालत में हैं, इस बात से बेखबर मैं गिफ्ट ले रही हूं. मुझे माफ करिएगा. आपको नजरअंदाज करने और इतना असंवेदनशील होने के लिए मुझे माफ कर दीजिए.’

‘अपने व्यवहार के लिए माफी मांगती हूं’
उन्होंने आगे लिखा- ‘मुझे जैसे ही मामले की गंभीरता का पता चला, मैं बेहद दुखी हो गई. मैं आपके साहस और सहनशीलता के आगे नतमस्तक हूं और अपने व्यवहार के लिए मुझे बहुत खेद है. अगर मैं किसी भी तरह की मदद या सपोर्ट कर सकती हूं तो बिलकुल भी ना हिचकिचाएं. अपने व्यवहार के लिए फिर एक बार आपसे मैं माफी मांगती हूं. मुझे अपनी पिछली उदासीनता के लिए सचमुच खेद है. मैं बेहतर करने और भविष्य में हमेशा करुणा और समझ को प्राथमिकता देने का वादा करती हूं. सम्मान और हार्दिक क्षमायाचना के साथ, उर्वशी रौतेला.’

इस पोस्ट पर भी ट्रोल्स के निशाने पर आईं उर्वशी
इस पोस्ट के बाद भी एक्ट्रेस ट्रोल्स के निशाने पर बनी हुई हैं. क्योंकि इस पोस्ट को उन्होंने डिलीट कर दिया. लोगों को कहना है कि वो नहीं सुधर सकतीं इसे वो माफीनामा बता रही हैं, लेकिन अपनी पोस्ट में भी उर्वशी अपनी फिल्म ‘डाकू महाराज’ का जिक्र करना नहीं भूल पाई.

homeentertainment

उर्वशी रौतेला की हुई थू-थू तो सैफ अली खान से मांगी मांफी, ‘मैं शर्मिंदा हूं’

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *