Headlines

ऋषि कपूर की ब्लॉकबस्टर, रिलीज होते ही खचाखच भर गए थे थिएटर, विधवा का रोल निभाकर एक्ट्रेस ने मचा दिया था तहलका

[ad_1]

नई दिल्ली. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 90 के दशक में पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपनी खूबसूरती और टैलेंट के दम पर खूब राज किया था. खासतौर पर राज कपूर की फिल्मों में तो वह जरूर नजर आती थीं. साल 1982 में आई फिल्म ‘प्रेमरोग’ में भी उन्होंने मनोरमा का किरदार निभाकर इतिहास रच दिया था.

पद्मिनी कोल्हापुरे अपने दौर की मंहगी एक्ट्रेसेस में से एक हुआ करती थीं. अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया था. ऋषि कपूर के साथ फिल्म प्रेम रोग में तो उनकी जोड़ी इतना पसंद गई थी कि इस फिल्म के रिलीज होते ही थिएटर खचाखच भर गए थे. इस फिल्म के ‌लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले थे. इस फिल्म में उन्होंने एक विधवा लड़की का किरदार निभाया था.

‘काश मैं इनका गला दबा दूं’, सेट पर अपने ही ससुर पर भड़क गई थीं एक्ट्रेस, विनोद खन्ना के लुक पर थीं फिदा

रिलीज होते ही फिल्म ने गाड़ दिए थे सफलता के झंडे
साल 1982 में जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो थिएटर खचाखच भर गए थे. इस फिल्म की टिकट भी मिलना मुश्किल हो गई थी. दिल्ली के सिंगल स्क्रिन वाले थिएटर पर तो इस फिल्म का कई हफ्तों तक हाउसफुल रहा था. कई लोग तो इस फिल्म को देखने गुरुग्राम तक पहुंचे थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था. ना सिर्फ फिल्म की कहानी बल्कि इसके गानों ने भी तहलका मचा दिया था.

इस फिल्म में शम्मी कपूर भी नजर आए थे.

ऋषि कपूर ने किरदार में फूंक दिए थे प्राण
जब ‘प्रेम रोग’ की शूटिंग हो रही थी और ऋषि कपूर हर तरह से इस किरदार में जान डालने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन राज कपूर को उनके चेहरे के भाव समझ नहीं आ रहे थे. बहुत कहने के बाद भी जब राज कपूर को सीन समझ नहीं आया तो उन्होंने सेट पर सरेआम ऋषि कपूर को फटकार लगाते हुए कहा था कि मुझे युसुफ चाहिए यानी दिलीप कुमार. ये किस्सी आत्मकथा ‘दिलीप कुमार- द सब्सटांस एंड द शैडो’ में दर्ज है. लेकिन बाद में किसी तरह ये सीन ओके हो गया था.

बता दें कि साल 1982 रिलीज हुई ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था. फिल्म में ऋषि कपूर ने अपनी मासूमियत से सभी का दिल जीत लिया था. इस फिल्म के गाने आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं. खासतौर पर ये गलिया ये चौबारा गाना तो आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं.

Tags: Bollywood news, Entertainment news., Padmini Kolhapure, Rishi kapoor

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *