[ad_1]
Last Updated:
ऋषि कपूर ने अपनी उम्र से 20 साल छोटी हीरोइन के साथ रोमांस किया. ये हीरोइन कभी बचपन में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में भी पहुंची थीं. ये एक्ट्रेस खुद खुलासा कर चुकी हैं कि ऋषि कपूर उनके क्रश हैं.

हिंदी सिनेमा में कई बार हीरो-हीरोइन के बीच के ऐज गैप को लेकर सवाल उठते हैं. 50-60 की उम्र के सुपरस्टार अक्सर अपने से आधी उम्र की हीरोइनों संग रोमांस करते नजर आते हैं. ये आजकल की फिल्मों में ही नहीं, बल्कि पहले की फिल्मों में भी देखने को मिलता था.

तभी तो एक किस्सा कपूर खानदान के चिराग ऋषि कपूर से भी जुड़ा है. ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी 1980 में हुई. तब के जमाने में वो शादी काफी ग्रैंड थी जहां पूरा हिंदी सिनेमा उमड़ पड़ा था. तब एक बच्ची भी शादी में पहुंची थीं. ये बच्ची आगे चलकर ऋषि कपूर की हीरोइन भी बनी.

ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि रवीना टंडन थीं. वह खुद ये कुबूल कर चुकी हैं कि वह अपनी फैमिली के साथ ऋषि कपूर की शादी में पहुंची थीं. फिर उन्होंने ऋषि कपूर के साथ 1995 में ‘साजन की बाहों में’ में रोमांस किया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

आईएमडीबी के मुताबिक, रवीना टंडन ने खुद बताया था कि उनका हमेशा से ही सपना था कि वह ऋषि कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करें. बचपन में वह नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी में भी गई थीं. जबकि वह तो ऋषि कपूर से नाराज हो गई थीं. उनका कहना था कि वह उनके सबसे बड़े क्रश रहे हैं.

ऋषि कपूर के करियर में रवीना टंडन ही वो एक्ट्रेस हैं जो उनसे उम्र में सबसे छोटी रही हैं. ऋषि कपूर और रवीना टंडन के बीच 20 साल का फासला है. हालांकि रवीना को बचपन से ही ऋषि कपूर बहुत पसंद थे और उनके क्रश भी रहे हैं.

‘साजन की बाहों में’ फिल्म ऋषि कपूर से पहले आशिकी फेम राहुल रॉय को ऑफर हुई थी और उन्होंने इसे साइन भी कर लिया था. लेकिन फिर ऋषि कपूर ने उन्हें रिप्लेस कर दिया था. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.

‘साजन की बाहों में’ की बात करें तो ये एक रोमांटिक ड्रामा थी जिसे जय प्रकाश ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में ऋषि कपूर और रवीना टंडन के अलावा तब्बू भी लीड रोल में थीं. फिल्म को रूमी जाफरी ने लिखा था.

ऋषि कपूर ने सिंगर सागर का रोल अदा किया था. सागर को सपना (रवीना टंडन) से प्यार हो जाता है. लेकिन कुछ कारणों से दोनों को अलग होना पड़ता है. फिर सागर को कविता (तब्बू) मिलती हैं. दोनों शादी का ऐलान भी हो जाता है. आगे क्या होता है, ये तो आप क्लाईमैक्स के बाद ही समझ पाएंगे.
[ad_2]
Source link